महासंघ के महासचिव बीएम जुयाल ने कहा कि सात दिसंबर को दिल्ली में ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर बैठक आयोजित होनी है। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी भी उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि ईपीएफओ की ओर से निगम के कर्मचारियों को जो पेंशन दी जाती है वह नाममात्र की है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा कि बैठक में अधिक से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से दिल्ली बैठक में शामिल होने की अपील की। इस दौरान बीएस रावत, अंकित केष्टवाल, सूर्यप्रकाश विश्वास, रमेश बिष्ट, एचसी बहुगुणा, संदीप मेवाड़, महादेव उनियाल, किशोरी लाल, उमा नेगी, विमला तोपवाल, नरेंद्र नौटियाल, इंद्रमोहन नेगी आदि उपस्थित रहे। संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल के आह्वान पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की जीएमवीएन के अतिथि गृह में बैठक हुई। जिसमें सात दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक पर चर्चा हुई और बैठक में शामिल होेने का निर्णय लिया गया।



