Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने आज आपदा निवारण एवं प्रबंधन केंद्र (DMMC) सभागार
  • ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव
  • ‘पहलगाम … जब समय थम गया’: के एस चौहान
  • पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद
  • अधिकार हमारा है
  • 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर सचिवालय में समीक्षा बैठक, रेखा आर्य ने दिए अहम निर्देश
  • केदारनाथ धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं और पांच संकल्पों का आह्वान
  • मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
  • बैशाख थौल महोत्सव में दिखी आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति की झलक, सुबोध उनियाल रहे शामिल
  • डीएम के आदेश पर खुला रास्ता; सड़क कराई कब्जामुक्त
Wednesday, April 22
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद
उत्तराखण्ड

पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarApril 22, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

मुख्यमंत्री श्पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुखद एवं प्लास्टिक मुक्त हरित यात्रा बनाने की अपील करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर माणा गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मांगलगीत गाकर एवं स्थानीय उत्पाद भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय स्वागत के लिए ग्रामीण महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उनकी परंपराओं एवं संस्कृति की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की “लखपति दीदियों” से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को गुणवत्तापूर्ण बताते हुए कहा कि ये उत्पाद न केवल स्थानीय आजीविका को सशक्त कर रहे हैं, बल्कि उत्तराखण्ड की पहचान को भी मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों की खरीद कर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के विकास को नई दिशा मिली है और जो गांव पहले “अंतिम गांव” कहे जाते थे, उन्हें अब “प्रथम गांव” की संज्ञा देकर उनके समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उत्तराखण्ड के सीमांत गांवों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार, पर्यटन और आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। माणा गांव सहित अन्य सीमांत क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्य प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत माणा आज स्वयं सहायता समूहों और “लखपति दीदी” पहल के माध्यम से एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया है। यहां कुल 12 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 82 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ग्राम में एक ग्राम संगठन “घुंघटी महिला ग्राम संगठन” तथा एक क्लस्टर स्तरीय संगठन “योगबंदी क्लस्टर स्तरीय संगठन” कार्यरत है और विशेष बात यह है कि यहां सभी 82 महिलाएं “लखपति दीदी” के रूप में स्थापित हो चुकी हैं, जिससे माणा उत्तराखण्ड का प्रथम शत-प्रतिशत लखपति दीदी गांव बन गया है।

गांव की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पारंपरिक एवं गैर-कृषि कार्यों को बढ़ावा देते हुए आजीविका संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे ऊनी वस्त्र, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, फर्नीचर, टोकरी निर्माण, दाल, कालीन, पापड़, मसाले तथा भोजनालय संचालन जैसे विविध कार्यों में संलग्न हैं और इन उत्पादों का विपणन कर अपनी आय में निरंतर वृद्धि कर रही हैं। इसके अतिरिक्त कृषि, पशुपालन, डेयरी, होमस्टे, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण तथा लघु एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से भी महिलाएं स्वरोजगार के अवसर विकसित कर रही हैं। स्थानीय उत्पादों को सरस मॉल एवं विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिल रही है और वे “लखपति दीदी” योजना से लाभान्वित हो रही हैं।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने आज आपदा निवारण एवं प्रबंधन केंद्र (DMMC) सभागार

April 22, 2026
Read More

ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव

April 22, 2026
Read More

‘पहलगाम … जब समय थम गया’: के एस चौहान

April 22, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने आज आपदा निवारण एवं प्रबंधन केंद्र (DMMC) सभागार

April 22, 2026
Don't Miss
उत्तराखण्ड

उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने आज आपदा निवारण एवं प्रबंधन केंद्र (DMMC) सभागार

April 22, 2026 उत्तराखण्ड

उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने आज आपदा निवारण एवं प्रबंधन…

Read More

ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव

April 22, 2026

‘पहलगाम … जब समय थम गया’: के एस चौहान

April 22, 2026

पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद

April 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने आज आपदा निवारण एवं प्रबंधन केंद्र (DMMC) सभागार

April 22, 2026

ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव

April 22, 2026

‘पहलगाम … जब समय थम गया’: के एस चौहान

April 22, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.