Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान
  • घर से टिफिन लाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने विजय थलपति, सादगी ने जीता लोगों का दिल
  • योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ी ट्रेन!
  • उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया
  • बोली-भाषा का संवर्द्धन और बच्चों को नैतिक संस्कार देने जरूरी: बंशीधर तिवारी
  • Shri Mahant Indiresh Hospital में दुर्लभ और जटिल ट्रॉमा केस का सफल उपचार
  • हरिद्वार दौरे पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal ने किया चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
  • देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
  • धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • सिसौना नदी पर लगभग ₹11.41 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास
Tuesday, May 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMay 18, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद चमोली के गैरसैंण और जनपद बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर आवास विभाग ने विभागीय व्यय समिति की बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में दोनों परियोजनाओं के विस्तृत आगणनों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठकों में आवास विभाग, वित्त विभाग, नियोजन विभाग, संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विभाग का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से पर्वतीय नगरों में बढ़ते वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के साथ स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में गैरसैंण में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु पेयजल निगम द्वारा ₹1504.35 लाख लागत का विस्तृत आगणन प्रस्तुत किया गया। प्रस्ताव के अनुसार भू-तल पर 36 कार पार्किंग, 7 दुकानें और 2 कार लिफ्ट का प्रावधान किया गया है, जबकि टेरेस पर 55 कार पार्किंग और 1 अतिरिक्त कार लिफ्ट प्रस्तावित है। इस प्रकार कुल 91 वाहनों की पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। प्रस्ताव में बीआरसी/सीआरसी फैकल्टी हॉल और तीन क्लास रूम का भी प्रावधान रखा गया था।

इस पर सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवास विभाग की जिम्मेदारी केवल पार्किंग निर्माण तक सीमित है और अन्य अतिरिक्त निर्माण प्रस्तावों को हटाकर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप संशोधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए।

बागेश्वर जनपद के काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना के संशोधित आगणन पर भी विभागीय व्यय समिति ने विस्तार से विचार किया। ₹540.85 लाख लागत की इस परियोजना में भूतल पर 7 दुकानें और 26 कार पार्किंग तथा प्रथम तल पर 27 कार पार्किंग प्रस्तावित की गई हैं। इसके अलावा शौचालय सुविधा का भी प्रावधान रखा गया है। इस प्रकार कुल 53 वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी।

बैठक में सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि पार्किंग का संचालन जिला विकास प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा किया जाए और दुकानों का आवंटन जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। विभागीय व्यय समिति ने परियोजना की अनुमोदित लागत पर सैद्धान्तिक सहमति प्रदान करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

May 19, 2026
Read More

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ी ट्रेन!

May 19, 2026
Read More

बोली-भाषा का संवर्द्धन और बच्चों को नैतिक संस्कार देने जरूरी: बंशीधर तिवारी

May 18, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

May 19, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

May 19, 2026 उत्तराखण्ड

इलाज, शिक्षा और फीस माफी के लिए जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता की गुहार, डीएम ने…

Read More

घर से टिफिन लाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने विजय थलपति, सादगी ने जीता लोगों का दिल

May 19, 2026

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ी ट्रेन!

May 19, 2026

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया

May 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

May 19, 2026

घर से टिफिन लाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने विजय थलपति, सादगी ने जीता लोगों का दिल

May 19, 2026

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ी ट्रेन!

May 19, 2026
Most Popular

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

May 19, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.