Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
  • सुपौल में पुलिस की छापेमारी, गुलाब जल और पैकिंग सामग्री बरामद
  • मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री
  • VMSB-UTU निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, ‘डेपुटेशन-ओनली’ व्यवस्था पर मांगा जवाब
  • कालकाजी मंदिर घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप का आरोप
  • 2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी
  • एसएसपी देहरादून की गरिमामयी उपस्थिती में पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित की गई पासिंग आउट सेरेमनी
  • Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में तेजी; MCX पर जानिए 23 सितंबर का ताजा भाव
Friday, September 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » जिले एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई आज पर पाया काबू
उत्तराखण्ड

जिले एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई आज पर पाया काबू

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMay 20, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

अस्पताल में फंसे मरीजों को सुरक्षित निकाला; अस्पताल में भर्ती 14 मरीज को अन्य चिकित्सालय में किया शिफ्ट

57284a91-62af-47ab-a97e-3d2b8da99d1a f63a699b-93e5-40f7-ad32-20276a3d3362
देहरादून दिनांक 20 मई 2026 (सूवि), आज प्रातः लगभग 09:35 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी मार्ग स्थित निजी चिकित्सालय पैनिसिया अस्पताल में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, फायर सर्विस, एसडीआरएफ एवं अन्य संबंधित राहत एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं तथा संयुक्त राहत एवं बचाव दलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई प्रतीत हो रही है। घटना के समय अस्पताल में कुल 14 मरीज भर्ती थे। सूचना मिलते ही फायर सर्विस एवं पुलिस टीमों द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया गया तथा अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अस्पताल में फंसे सभी सात व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर निकटवर्ती अस्पतालों में उपचार हेतु स्थानांतरित किया गया। अस्पताल में भर्ती सभी 14 मरीजों एवं अन्य घायलों को सुरक्षित रूप से नजदीकी चिकित्सालय में शिफ्ट कर दिया गया है।
फायर सर्विस, एसडीआरएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा अस्पताल परिसर में व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया गया तथा आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल परिसर को खाली कराते हुए पूरे क्षेत्र को नियंत्रित किया गया।
प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार घटना में वीरवती (66 वर्ष) नामक महिला की दम घुटने के कारण मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त कुल 16 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनमें अस्पताल में भर्ती मरीज, उनके परिजन तथा राहत एवं बचाव अभियान में शामिल पुलिस एवं फायर सर्विस कर्मी सम्मिलित हैं। सभी घायलों का उपचार विभिन्न चिकित्सालयों में जारी है।
राहत अभियान के दौरान फायर सर्विस एवं पुलिस विभाग के तीन कर्मी भी घायल हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी घायलों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
घटना में अस्पताल भवन के कुछ हिस्सों, विशेषकर सीलिंग एवं आंतरिक संरचना को आंशिक क्षति पहुंची है। जिला प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन कराने एवं घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रभावित मरीजों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026
    Read More

    पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री

    September 24, 2026
    Read More

    VMSB-UTU निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, ‘डेपुटेशन-ओनली’ व्यवस्था पर मांगा जवाब

    September 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026 नई दिल्ली

    । उत्तराखंड भाजपा में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बीच भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक…

    Read More

    पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

    September 25, 2026

    सुपौल में पुलिस की छापेमारी, गुलाब जल और पैकिंग सामग्री बरामद

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026

    पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

    September 25, 2026

    सुपौल में पुलिस की छापेमारी, गुलाब जल और पैकिंग सामग्री बरामद

    September 25, 2026
    Most Popular

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.