उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को रिकॉर्ड 96,116 तीर्थयात्रियों ने चारों धामों में दर्शन किए। अब तक कुल दर्शनार्थियों की संख्या 20,76,553 पहुंच चुकी है।
सबसे अधिक 8,11,923 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। वहीं, श्री बदरीनाथ धाम में 5,56,437, श्री गंगोत्री धाम में 3,52,162 और श्री यमुनोत्री धाम में 3,56,031 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
एक दिन में श्री बदरीनाथ धाम में 32,219, श्री केदारनाथ धाम में 29,787, श्री गंगोत्री धाम में 17,897 और श्री यमुनोत्री धाम में 16,213 श्रद्धालु पहुंचे।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अधिकारियों को मौसम खराब होने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।



