Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • विषय: ऊर्जा संरक्षण की दिशा में यूजेवीएन लिमिटेड की अनूठी पहल – अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मनाया ‘नो व्हीकल डे’
  • डिजिटल क्रांति में जिम्मेदारी से ही बचेगी साख : सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी
  • सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी : रेखा आर्या
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
  • बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया जाए व्यापक प्रशिक्षण- डीएम
  • सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 6वीं बैठक
  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा
  • गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट
Sunday, May 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » विषय: ऊर्जा संरक्षण की दिशा में यूजेवीएन लिमिटेड की अनूठी पहल – अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मनाया ‘नो व्हीकल डे’
उत्तराखण्ड

विषय: ऊर्जा संरक्षण की दिशा में यूजेवीएन लिमिटेड की अनूठी पहल – अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मनाया ‘नो व्हीकल डे’

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMay 30, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

जैविक ईंधन की बचत, ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा प्रत्येक शनिवार को लागू किए गए “नो व्हीकल डे” अभियान के अंतर्गत आज यूजेवीएन लिमिटेड मुख्यालय, देहरादून में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पैदल, साइकिल तथा सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न साधनों का उपयोग कर कार्यालय आना-जाना किया तथा इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादायी बनाने हेतु यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने स्वयं पहल करते हुए सार्वजनिक परिवहन के साधन का उपयोग कर जी.एम.एस. रोड तक यात्रा की तथा वहां से पैदल चलकर निगम मुख्यालय उज्ज्वल पहुंचे। निदेशक परियोजना सुरेश चन्द्र बलूनी भी सार्वजनिक परिवहन के साधन एवं पैदल चलकर अपने कार्यालय पहुंचे।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में किए गए आह्वान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा ऊर्जा स्रोतों के किफायती एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा विभिन्न स्तरों पर अनेक नवाचारपूर्ण पहलें की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों की श्रृंखला में निगम मुख्यालय के लिए प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण की जिम्मेदारी केवल संस्थानों की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन के स्थान पर पैदल, साइकिल अथवा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करे, तो इससे न केवल जैविक ईंधन की उल्लेखनीय बचत होगी बल्कि वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में भी प्रभावी कमी लाई जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से ईंधन की खपत में कमी, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में नियंत्रण, सड़क यातायात के दबाव में कमी तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने जैसे अनेक सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही यह अभियान समाज में ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

निगम मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से इसमें सहभागिता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्मिकों का मानना था कि यह पहल रोचक तो है ही साथ ही साथ उन्हें उस दौर की याद भी दिलाती है जब अधिकांश आवागमन परिवहन के सार्वजनिक साधनों से होता था। कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने वर्षों बाद किसी सार्वजनिक वाहन का प्रयोग स्थानीय आवागमन के लिए किया है जिसमें उन्हें आनंद भी आया।

श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा केवल नीतियों तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड में “नो व्हीकल डे” के सफल क्रियान्वयन ने यह सिद्ध कर दिया है कि सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच एवं व्यक्तिगत सहभागिता के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यूजेवीएन लिमिटेड की यह पहल अन्य सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को और अधिक गति प्रदान करेगी। यह पहल “Mission LiFE (Lifestyle for Environment)” की भावना के अनुरूप सतत विकास एवं हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी

May 30, 2026
Read More

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

May 30, 2026
Read More

डिजिटल क्रांति में जिम्मेदारी से ही बचेगी साख : सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी

May 29, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी

May 30, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी

May 30, 2026 उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत…

Read More

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

May 30, 2026

विषय: ऊर्जा संरक्षण की दिशा में यूजेवीएन लिमिटेड की अनूठी पहल – अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मनाया ‘नो व्हीकल डे’

May 30, 2026

डिजिटल क्रांति में जिम्मेदारी से ही बचेगी साख : सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी

May 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी

May 30, 2026

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

May 30, 2026

विषय: ऊर्जा संरक्षण की दिशा में यूजेवीएन लिमिटेड की अनूठी पहल – अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मनाया ‘नो व्हीकल डे’

May 30, 2026
Most Popular

शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी

May 30, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.