देहरादून। जौनसार-बावर के कोरुवा गांव निवासी एवं पूर्व सीबीएसई संयुक्त सचिव डॉ. रणवीर सिंह तोमर को उत्तराखंड सरकार ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का निदेशक नियुक्त किया है। शासन के आदेश के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनकी नियुक्ति का व्यापक स्वागत किया जा रहा है।
डॉ. तोमर ने लंबे समय तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन से जौनसार-बावर के अनेक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने का अवसर मिला।
स्थानीय लोगों का मानना है कि शिक्षा और प्रशासन में उनके व्यापक अनुभव का लाभ अब GMVN को मिलेगा। उनकी नियुक्ति से जौनसार-बावर सहित पूरे गढ़वाल क्षेत्र में पर्यटन, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार ने उनके अलावा चार अन्य व्यक्तियों को भी निगम में निदेशक पद पर नियुक्त किया है।



