देहरादून। मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9:16 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। खाई की गहराई और दुर्गम भूभाग के चलते बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, फिर भी टीमों ने युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया।
हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कार में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।



