12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश का जबलपुर योग की ऊर्जा से सराबोर नजर आया। गैरीसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास कर निरोग, स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर और पूरी मानवता के लिए अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की हजारों वर्षों की साधना से प्राप्त योग आज पूरी दुनिया को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।



