माउंट आबू। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञान सरोवर, माउंट आबू पहुंचे, जहां ब्रह्माकुमारी परिवार की बहनों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
10 से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ‘Spirituality in Politics for a Peaceful Society’ सम्मेलन में देश और नेपाल के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, राजनेता एवं राजनीतिक चिंतक हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में राजनीति में आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिक नेतृत्व, सुशासन, जनसेवा तथा शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण जैसे विषयों पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से विचार-विमर्श किया जाएगा।



