देहरादून। भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना को लेकर उत्तराखंड में विरोध तेज हो गया है। परियोजना के तहत 4,369 पेड़ों की कटाई और 754 पेड़ों के प्रत्यारोपण के प्रस्ताव के खिलाफ पर्यावरण प्रेमी, स्थानीय लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार को सात मोड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पेड़ों से चिपककर विरोध करते नजर आए।
इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का कहना है कि परियोजना सभी आवश्यक स्वीकृतियों के बाद शुरू की गई है और वन्यजीव संरक्षण के लिए निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है।
विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन को लेकर छिड़ी इस बहस पर अब पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है, जो इस परियोजना की दिशा तय कर सकता है।
#Rishikesh #Bhaniyawala #SaveTrees #SupremeCourt #RajajiTigerReserve #Environment #Uttarakhand #HighwayProject #PahadKiKhabar



