कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री हीरा सिंह बिष्ट को उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्हें कांग्रेस का तिरंगा ध्वज समर्पित कर सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्री बिष्ट ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका निधन उत्तराखंड की राजनीति, श्रमिक आंदोलन और कांग्रेस परिवार के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और सभी शुभचिंतकों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏



