
देहरादून में रात्रि से जारी भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सोमवार सुबह से ही फील्ड में स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड का निरीक्षण कर अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम सोडा सरोली पहुंचे, जहां पीएमजीएसवाई की क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। वहीं, मलबा आने से बंद थानों मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जिलाधिकारी लगातार वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बहाली कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।



