
देहरादून। संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति ने हरेला अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर, गुजराड़ा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा, सदस्य माखन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
#Harela #GuruPurnima #TreePlantation #Environment #Dehradun



