चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म हापुड़ के नूरपुर गांव में 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। 85 वर्ष की आयु में उनका निधन 29 मई 1987 को हुआ था। देश के पांचवें प्रधानमंत्री के तौर पर 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 चौधरी चरण सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। चौधरी चरण सिंह के पिता चौधरी मीर सिंह ने नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी थी। आगरा विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा लेकर वर्ष 1928 में गाजियाबाद से वकालत शुरू की। कांग्रस के लाहौर अधिवेशन 1929 में पूर्ण स्वराज की उद्घोषणा से प्रभावित होकर युवा वकील ने गाजियाबाद में कांग्रेस कमेटी का गठन किया। 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गुजरात में महात्मा गांधी ने डांडी मार्च किया था। चौधरी चरण सिंह ने हिंडन नदी पर नमक बनाया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। छह माह की सजा हुई। 1940 के व्यक्तिगत सत्याग्रह में भी गिरफ्तार किए गए। 1941 में वे जेल से बाहर निकले। मशहूर किसान नेता ने एक जुलाई 1952 को जमींदारी प्रथा के उन्मूलन का कार्य किया। गरीबों को अधिकार किया। उन्होंने लेखापाल पद का सृजन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने पहली बार 3 अप्रैल 1967 को पद की शपथ ली। 17 अप्रैल 1968 को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद मध्यावधि चुनाव में उन्हें बड़ी सफलता मिली। 17 फरवरी 1970 को उन्होंने दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 1979 में चौधरी चरण सिंह वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने की घोषणा की। 28 जुलाई 1979 के चौधरी चरण समाजवादी पार्टियों और कांग्रेस यू के सहयोग से प्रधानमंत्री बने। चौधरी चरण सिंह जाट समाज के सर्वमान्य नेता के रूप में रहे हैं। जाट समाज के तमाम सम्मेलनों में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की वर्षों से मांग चलती रही है। उनके निधन के बाद से ही राष्ट्रीय लोक दल की ओर से मांग की जा रही थी। हालांकि, अब केंद्र सरकार ने उनकी मांग को पूरा किया है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक दिखेगा। जयंत चौधरी को लेकर पिछले दिनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन की चर्चा की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री धामी का पूर्व सैनिकों से संवाद: जबरन धर्मांतरण, डेमोग्राफिक बदलाव व सैनिक कल्याण पर सरकार के सख्त रुख के लिए जनसहयोग जरूरी
- धामी सरकार ने आनन-फानन में दो IAS का किया तबादला
- भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया गलोगी जल विद्युत परियोजना का भ्रमण
- मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।
- देहरादून में बिरला पिवट गैलरी का भव्य उद्घाटन, टाइल्स एवं बाथवेयर सेगमेंट में नए अध्याय की शुरुआत
- नैनीताल में होटल किराए 50% घटे, पांच बेड का रूम अब ढाई हजार में
- प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।
- डॉक्टर्स डे समारोह में बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने एटलांटिस क्लब, पंडितवाड़ी चकराता रोड, देहरादून में प्रतिष्ठित डॉक्टरों को उनके स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए में किया सम्मानित
- ” नगर निगम देहरादून में 10 वर्षों से होर्डिंग/यूनिपोल के ‘ संभावित Cartel के खेल” पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त कार्यवाही ।
Tuesday, July 8