यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर बिगड़ गई है। गुरुवार शाम को उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे हार्ट अटैक आया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि उसने रोजा रखा था। इफ्तार के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।


