Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा
  • कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन
  • पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
  • सुपौल में पुलिस की छापेमारी, गुलाब जल और पैकिंग सामग्री बरामद
  • मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री
  • VMSB-UTU निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, ‘डेपुटेशन-ओनली’ व्यवस्था पर मांगा जवाब
  • कालकाजी मंदिर घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप का आरोप
  • 2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी
Friday, September 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी
उत्तराखण्ड

PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 1, 2026Updated:July 1, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की दिशा में आवास विभाग ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है।

इसी क्रम में सचिव आवास/आयुक्त आवास विकास परिषद डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के अंतर्गत विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में किए जा रहे बाह्य विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

बैठक में विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

इस दौरान अधिकारियों ने परियोजनावार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर सचिव आवास ने लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में विस्तृत चर्चा के उपरांत सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित विद्युत, जलापूर्ति और सड़क निर्माण के सभी लंबित कार्य आगामी 30 से 45 दिनों के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

इसके लिए प्रत्येक एजेंसी को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसमें प्रत्येक गतिविधि की समयसीमा, जिम्मेदार अधिकारी तथा कार्य पूर्ण होने की संभावित तिथि का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कार्यों के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं का समय रहते समाधान किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच नियमित समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे परियोजनाओं से जुड़े सभी हितधारकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करें तथा भूमि, तकनीकी स्वीकृति, संसाधन उपलब्धता अथवा अन्य प्रशासनिक समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य प्रशासक श्री दिनेश प्रताप सिंह, उप सचिव आवास श्री रजनीश जैन, अधिशासी अभियंता श्री विनोद कुमार चौहान, सहायक अभियंता आकांक्षा चौहान, आवास विशेषज्ञ श्री रोहित रंजन (पीएमयू) तथा आवास अनुभाग से श्री रंजीत रावत सहित विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026
    Read More

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026 उत्तराखण्ड

    हरिद्वार। कनखल स्थित कम्पनी देशरक्षक औषधालय लिमिटेड के पंजीकृत कार्यालय में शुक्रवार को कंपनी के…

    Read More

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026

    पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026
    Most Popular

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.