जिला अस्पताल में अचानक रक्त जांच मशीन में खराबी आ गई। जांच ठप होने से मरीज परेशान रहे। मजबूरन उन्हें जांच के लिए महिला अस्पताल की लैब की दौड़ लगानी पड़ी।
बुधवार को जिला अस्पताल में में रक्त जांच मशीन ने काम करना बंद कर दिया। तकनीकी खराबी के चलते मशीन ठप हो गई, इससे मरीज परेशान रहे। मरीज घंटों मशीन ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ा। चार घंटे बाद जिला अस्पताल में मशीन की खराबी को दूर करने के बाद जांच शुरू हो सकी। जिला अस्पताल के माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश ने कहा कि सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के चलते मशीन ने काम नहीं किया। बाद में खराबी को दूर कर मरीजों को राहत पहुंचाई गई।


