राष्ट्रीय स्तर पर एम्स की आयोजित एमडी की परीक्षा में नकल कराने वाले दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों को पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने किया गिरफ्तार। उत्तराखंड (ऋषिकेश)- राष्ट्रीय स्तर पर एम्स की आयोजित एमडी की परीक्षा में नकल कराने वाले दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों को पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन टैबलेट तीन मोबाइल दो मेडिकल संबंधित किताब और एक लग्जरी कार बरामद की है।



