उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने पूरी रफ्तार पकड़ी हुई है। आज सुबह ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर के पास बागवान में ट्रोला और सूमो कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहें हैं। घायलों को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सड़क दुर्घटना आज सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास हुई है। बागवान में आकांक्षा होटल के सामने ट्रोला नंबर PB13BR4640 और सूमो UA07M5229 की टक्कर हो गई।न इस दौरान टाटा सूमो में सवार 11 लोग घायल हो गए। होटल के सामने हादसा की तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कीर्तिनगर पुलिस ने तत्काल घायलों को सूमो से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से श्रीकोट अस्पताल श्रीनगर भेजा। अजय पुत्र लेखूं मल निवासीअहमदाबाद (उम्र 47 वर्ष)
सोनिया पुत्री अजय निवासी उपरोक्त (उम्र 17 वर्ष), काजल पत्नी अजय निवासी उपरोक्त (उम्र 22 वर्ष), मोहित पुत्र अजय निवासी उपरोक्त (उम्र 22 वर्ष), प्रिया पत्नी अरुण निवासी दिल्ली (उम्र 21 वर्ष), यूबी पुत्री अरुण निवासी दिल्ली (उम्र 3 वर्ष), अरुण निवासी दिल्ली (उम्र 37 वर्ष), एकांत राठौर पुत्र रामपाल राठौर निवासी गाजियाबाद (उम्र 25 वर्ष), जितेंद्र पुत्र हंसी लाल निवासी मथुरा (उम्र 24 वर्ष) रोहित पुत्र कालीचरन (उम्र 23 वर्ष), चालक- सेमुअल मसीह निवासी गुमानी वाला ऋषिकेश (उम्र करीब 25 वर्ष)



