उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शनिवार को होगा। चुनाव परिणाम 13 जुलाई यानी आज घोषित होंगे। इन दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे से हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा में मतगणना शुरू हुई। उत्तराखंड में दो विधानसीटों पर हुए उपचुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शनिवार को होगा। विगत 10 जुलाई को मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट समेत कुल दो सीटों पर उपचुनाव हुआ। चुनाव परिणाम 13 जुलाई यानी आज घोषित होंगे।
दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 51.43 प्रतिशत मतदान, मंगलौर सीट पर 68.24 प्रतिशत मतदान बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की 12वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के लखपत बुटोला 3642 मतों से आगे चल रहे हैं।12वें चरण के मतगणना परिणामराजेंद्र भंडारी-बीजेपी- 1380 लखपत बुटोला-कांग्रेस- 1615 हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 30 नवल खाली-निर्दलीय- 314 नोटा – 51 कुल वोट -3390 बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की 11वें चरण की मतगणना पूरी। 11वें चरण के बाद कांग्रेस के लखपत बुटोला 3407 मतों से आगे चल रहे हैं। 11वें चरण के मतगणना परिणाम
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 1537 लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1573 हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 37
नवल खाली-निर्दलीय – 345 नोटा – 56 कुल वोट -3548
मंगलौर की दसवें व अंतिम की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी करतार सिंह भड़ाना से 449 वोट से जीत गए हैं। काजी निजामुद्दीन कांग्रेस को कुल वोट -32710 मोंटी बीएसपी को कुल वोट -19552
करतार सिंह भड़ाना बीजेपी को कुल वोट -31261
मंगलौर उपचुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले कांग्रेस समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू किया। हालांकि दसवें राउंड की गणना के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। बावजूद इसके कांग्रेस समर्थक 600 वोट से अपने प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की जीत का दावा कर जश्न मनाने लगे हैं। मंगलौर उपचुनाव मतगणना के नौवें चरण में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी करतार सिंह भड़ाना से 93 वोट से आगे चल रहे हैं। करतार सिंह भड़ाना बीजेपी को कुल वोट -30080 काजी निजामुद्दीन कांग्रेस को कुल वोट -30173 टी बीएसपी को कुल वोट – 18664
बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के 10वें चरण में भाजपा आगे। लेकिन अभी भी कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला कुल 3371 मतों से आगे चल रहे हैं।
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 1504 लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1460 हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 38
नवल खाली-निर्दलीय- 73 नोटा – 44 कुल वोट -3119
मंगलौर विस उपचुनाव में आठवें राउंड में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच 2065 मतों का अंतर रह गया है। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को कुल 27717 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को 25652 मत प्राप्त हुए है।
बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में नौवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड में भी कांग्रेस आगे चल रही है। राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 1698 लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1717
हिम्मत सिंह-सै स पार्टी- 20 नवल खाली-निर्दलीय – 43 नोटा – 42 कुल वोट -3520
मंगलौर उपचुनाव की चल रही मतगणना में 7वें चरण में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने बड़ी छलांग लगाते हुए 5801 मत प्राप्त किए है। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की धड़कनें बढ़ गई हैं। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी पहले नंबर पर चल रहे हैं। हालांकि कांग्रेस की बढ़त घटकर 4000 से अधिक रह गई है। पहले यह बढ़त 8000 के लगभग थी। सातवें राउंड में कांग्रेस मात्र 1650 मत ही मिले।बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की आठवें चरण की मतगणना पूरी। राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 1648 लखपत बुटोला- कांग्रेस- 2537
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 35 नवल खाली-निर्दलीय- 133 नोटा – 58 कुल वोट -4411
बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की सातवें चरण मतगणना पूरी। राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 1745 लखपत बुटोला- कांग्रेस- 2317 हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 35 नवल खाली-निर्दलीय- 73
नोटा – 76 कुल वोट -4246
बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के छठवें चरण की मतगणना में कांग्रेस की बढ़त जारी।
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 2023 लखपत बुटोला- कांग्रेस- 2281 हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 156
नवल खाली-निर्दलीय- 461 नोटा – 290 कुल वोट – 4527
मंगलौर सीट पर छठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाना शुरू किया है। छठे राउंड में भाजपा तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गई है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी 8000 मतों से आगे चल रहे हैं।
बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव की 5वें चरण के मतगणना में कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखी है।
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 1066 लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1582 हिम्मत सिंह- सैस पार्टी- 27
नवल खाली- निर्दलीय- 36 नोटा – 80 कुल वोट -2791
मंगलौर से हमेशा कांग्रेस और बसपा में ही जीत रही है। भाजपा यहां पर हमेशा से तीसरे और चौथे नंबर पर रही है। इस बार भाजपा को बेहद उम्मीद थी, भाजपा सरकार के साथ-साथ पूरा संगठन भी यहां पर लगा हुआ था। पर, अब जब मतगणना आधी हो चुकी है, ऐसा लग रहा है कि पुरानी कहानी दोहराई जाएगी।मंगलौर सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार 7385 वोटों से आगे। काजी निजामुद्दीन को मिले कुल 21150 वोट। बसपा को मिले 13765 वोट। भाजपा के करतार भड़ाना को अभी तक 9775 वोट मिले। कुल 10 राउंड होने हैं।
मंंगलौर विस सीट पर चौथे राउंड कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन आगे चल रहे हैं। बदरीनाथ उपचुनाव मतगणना के चौथे चरण में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 1552लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1750हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 27नवल खाली-निर्दलीय- 119नोटा – 70कुल वोट -3518 बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। तीसरे चरण के मतगणना परिणाम इस प्रकार हैं।राजेंद्र भंडारी- बीजेपी – 1060लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1358हिम्मत सिंह- सैस पार्टी- 24नवल खाली- निर्दलीय- 63नोटा – 27कुल वोट -2532 मंगलौर दूसरा राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है।काजी निजामुद्दीन कांग्रेस-4377मोंटी बीएसपी-2948करतार सिंह भड़ाना बीजेपी -925 बदरीनाथ सीट पर तीसरे चरण में भी कांग्रेस आगे चल रही है। बदरीनाथ सीट पर द्वितीय चरण में भी कांग्रेस आगे चल रही है।राजेंद्र भंडारी- बीजेपी -1724लखपत बुटोला- कांग्रेस- 2194हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 40नवल खाली-निर्दलीय – 133नोटा – 54कुल वोट – 4145दूसरे चरण के बाद लखपत बुटोला 665 मतों से आगे चल रहे है। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव मतगणना के पहले राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है।काजी निजामुद्दीन- कांग्रेस -4613करतार सिंह भड़ाना -भाजपा -454उबेदुर रहमान- बसपा- 4442 मतगणना के पहले राउंड में बदरीनाथ सीट से कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।राजेंद्र भंडारी- बीजेपी -1726लखपत बुटोला- कांग्रेस-1921हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 38नवल खाली-निर्दलीय – 110नोटा – 59कुल वोट -3854पहले चरण में लखपत बुटोला 195 मतों से आगे चल रहे हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा में मतगणना शुरू हुई।
दोनों सीट पर इतने प्रतिशत हुआ था मतदान
मंगलौर सीट पर 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 51.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। क्योंकि इन सीटों पर कांग्रेस, बसपा और बीजेपी तीनों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।



