उधम सिंह नगर के गोबरा ज्वालावन के रहने वाले दर्शन सिंह की 13 साल की बेटी संदीप कौर रविवार देर रात घर से कुछ दूर खेत में शौच के लिए गई थी. इस दौरान तेंदुए ने संदीप कौर के सिर पर पंजे से वार कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. इसके बाद बच्ची बेहोश हो गई. वहीं, चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में लगातार तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है. तेंदुए आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं, जहां वे पालतू जानवर और इंशान को अपना शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला जिले के बाजपुर क्षेत्र का है, जहां देर रात तेंदुए के हमले में 13 साल की बच्ची बुरी तरह घायल हो गई. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, बाजपुर क्षेत्र के गोबरा ज्वालावन के रहने वाले दर्शन सिंह की 13 साल की बेटी संदीप कौर रविवार देर रात घर से कुछ दूर खेत में शौच के के लिए गई थी. इस दौरान तेंदुए ने संदीप कौर के सिर पर पंजे से वार कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. इसके बाद बच्ची बेहोश हो गई. वहीं, चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.


