आज यानि 26 सितंबर को World Environmental Health Day मनाया जा रहा है। हर साल विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने का कारण है कि ये समझा जा सके कि पर्यावरण की बेहतर सेहत किस तरह इंसान की सेहत पर भी भी अपना सीधा असर छोड़ती है। इसके अलावा विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व और इसकी देखरेख के प्रति जागरूक करना है। साथ ही साथ लोगों को ये समझाने का प्रयास किया जाता है कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की भलाई के लिए पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो World Environmental Health Day मनुष्यों और पर्यावरण के बीच के आपसी संबंधों की समझ विकसित करने को समर्पित है। पर्यावरण की सेहत किसी भी समाज की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।
World Environmental Health Day की शुरुआत कैसे हुई
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ (IFEH) पिछले तीन दशकों से अधिक समय से, मनुष्यों के जीवन को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य मुद्दों से निपटने के प्रयास करता आ रहा है। साल 2011 से IFEH ने World Environmental Health Day मनाने की पहल की थी और दिन चुना गया 26 सितंबर। इस दिन को समूचे विश्व की पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के दिन के रूप में ते कर लिया गया।
उद्देश्य-
- एक स्वस्थ पर्यावरण से ऐसे समुदाय विकसित होते है जो न केवल सुरक्षित हैं बल्कि समग्र मानव और पर्यावरणीय कल्याण को बढ़ावा देने के लिए भी अनुकूल होते हैं। World Environmental Health Day की जरुरत है। इस एक खास दिन का मुख्य उद्देश्य भी यही है।
- साल 2023 के विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस की थीम है “वैश्विक पर्यावरणीय सार्वजनिक स्वास्थ्य: हर दिन हर किसी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए खड़ा होना” हमारे पर्यावरण की सेहत मनुष्यों के खाने, रहने और बढ़ने के क्रम को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण की रक्षा के तरीकों का पता लगाने के लिए एकजुट होने की बहुत जरूरत हैं।
- पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के बीच परस्पर संबंध को समझना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए भी विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस खास हो जाता है क्योंकि ये इसी परस्पर संबंध की वकालत करता है।
- कोविड-19 जैसे वैश्विक संकट के प्रभाव को काम करने और जो भी चीजे इस महामारी में खराब हुई है उन सब को सही करने के लिए भी विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस बहुत जरूरी है।
हमारे स्वास्थ्य और सतत पोषणीय विकास पर हमारे पर्यावरण के गहरे प्रभाव को समझने की बात करता है। ये व्यक्तियों, समुदायों और राष्ट्रों से मनुष्यों और पर्यावरण के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान करता है, जिससे सभी के लिए एक स्वस्थ और अधिक विकसित भविष्य बन सके।