Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • एक माँ थी
  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
  • ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता
  • नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
  • यूकड़ा की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता- सीईओ डॉ आशीष चौहान
  • उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा
  • *विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
Wednesday, May 13
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » प्रबंध निदेशक यूजेवीएन लिमिटेड डॉ. संदीप सिंघल द्वारा इंटरनेशनल कमिशन ऑन लार्ज डैम्स (ICOLD) के सम्मेलन में दिया गया प्रस्तुतिकरण।
उत्तराखण्ड

प्रबंध निदेशक यूजेवीएन लिमिटेड डॉ. संदीप सिंघल द्वारा इंटरनेशनल कमिशन ऑन लार्ज डैम्स (ICOLD) के सम्मेलन में दिया गया प्रस्तुतिकरण।

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarOctober 11, 2024No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

इंटरनेशनल कमिशन ऑन लार्ज डैम्स (International Commission On Large Dams) वृहद बांधों के विभिन्न पहलुओं पर कार्य कर रही एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो कि बांध अभियांत्रिकी में विभिन्न स्रोतों एवं अध्ययनों से उपलब्ध ज्ञान और अनुभवों को विभिन्न देशों से साझा करती है। संस्था द्वारा इस वर्ष दिनांक 29 सितंबर 2024 से 03 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में बांधों पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 83 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त आयोजन में यूजीवीएन लिमिटेड द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन में डाॅ. संदीप सिंघल द्वारा “बांध सुधार एवं पुनर्वास” के साथ ही “बांधों के पर्यावरणीय एवं सामाजिक पहलु” विषय पर आधारित दो सत्रों की अध्यक्षता की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. सिंघल ने जानकारी दी कि उत्तराखंड की स्थानीय क्षेत्र विकास कोष नीति के अंतर्गत के अंतर्गत परियोजना परिचालन की संपूर्ण अवधि में एक निश्चित धनराशि वार्षिकी (annuity) के रूप में परियोजना प्रभावित परिवारों को दी जाएगी। साथ ही उन्होंने इस कोष द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्र के सामुदायिक विकास हेतु किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा भी दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. संदीप सिंघल ने परियोजनाओं के निर्माण एवं परिचालन से परियोजना प्रभावित परिवारों के कल्याण एवं लाभ पहुंचाने विषय पर ही डाॅक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
इसके साथ ही डॉ. संदीप सिंघल ने यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा बांध पुनर्वास एवं पुनरोद्धार परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत सीमांत जनपद उत्तरकाशी में स्थित मनेरी भाली द्वितीय जल विद्युत परियोजना के मनेरी बांध के ऊर्जा अपव्यय प्रबंधन पर एक केस स्टडी भी सम्मेलन में प्रस्तुत की। अपने प्रस्तुतिकरण में उन्होंने मनेरी बांध के पानी की निकासी के दौरान पानी के तीव्र वेग से उत्पन्न होने वाली जानपदीय (civil) संरचनाओं की हानियां का ब्यौरा देते हुए बताया कि नदी तल पर जमा रेत, बजरी तथा बोल्डर पानी के तीव्र वेग में, विशेषकर बरसात के दौरान, बहते हुए स्पिल-वे तथा पानी निकासी मार्ग तथा उससे आगे की संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे थे। इससे बांध की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो रहा था। बार बार होने वाले इस नुकसान को कम करने हेतु मनेरी बांध के हाइड्रोलिक मॉडल का अध्ययन किया गया। इस अध्ययन के आधार पर
संरचना के डिजाइन में आवश्यक परिवर्तनों द्वारा समस्या का निदान खोजा गया। इसके अंतर्गत मौजूदा रोलर बकेट के स्थान पर स्किलिंग बेसिन प्रकार की संरचना का निर्माण किया जा रहा है जो कि अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। विश्व बैंक पोषित बांध सुधारीकरण एवं पुनर्वास कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत इस कार्य को किया जा रहा है।
इसके साथ ही प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने सम्मेलन में बांध आधारित परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण हेतु वित्तपोषण पर भी प्रस्तुतीकरण दिया। अपने प्रस्तुतीकरण में डॉ. सिंघल ने परिकल्प, सामाजिक एवं पर्यावरणीय जोखिमों को कम करने हेतु आवश्यक समस्त अनुमोदन प्राप्त करने के उपरांत समयबद्ध रूप से परियोजना कार्यों को पूर्ण कराए जाएं एवं तदानुसार ही वित्तीय संस्थानों को भी ऋण दरों में छूट की पेशकश करनी चाहिए।


इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल को संयुक्त सचिव जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया।
आईकोल्ड के इस पांच दिवसीय सम्मेलन में यूजीवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजनाएं, अधिशासी निदेशक सिविल, अधिशासी निदेशक परिचालन एवं अनुरक्षण के साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026
Read More

एक माँ थी

May 12, 2026
Read More

नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

May 12, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
देहरादून

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026 देहरादून

ऽ फेशन शो मे संजना प्रथम, भावना व मुस्कान द्वितीय और आरोही तृतीय स्थान पर…

Read More

एक माँ थी

May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

May 12, 2026

ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता

May 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026

एक माँ थी

May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

May 12, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.