“श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) ” द्वारा गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी – पुरानी टिहरी की 1952 से होने वाली प्राचीन रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुर्नजीवित करने का संकल्प लिया है और इस हेतु देहरादून के टिहरी-नगर के ” आजाद मैदान, टिहरी नगर, निकट बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी रोड़, देहरादून ” में 11 दिन की ‘ भव्य रामलीला ‘ का मंचन शारदीय नवरात्रों में 03 से 13 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। ” श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून ” के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा की गढ़वाल की ऐतेहासिक राजधानी…
Author: Pahad ki Khabar
(दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले स्थित और करोड़ों श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाला “लड्डू” में खूब जमकर भ्रष्टाचार का खेल हुआ। जानवरों की चर्बी मिलाकर बनाए लड्डू भगवान पर चढ़ाए और श्रद्धालुओं को बेचे । मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के मिलावट का खेल कब से चल रहा था, इस पर तो जांच जारी है। भ्रष्टाचारियों ने तिरुपति मंदिर की आस्था के साथ जमकर खिलवाड़ किया है, लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट भी पहुंचाई। इस मामले में सियासत भी जारी है। आंध्र…
(देश में एक राष्ट्र एक चुनाव कराए जाने को लेकर केंद्र ने तैयारी शुरू कर दी है। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति राममानथ कोविंद थे। कोविंद ने अपनी रिपोर्ट मोदी कैबिनेट को दी जिसके बाद उसे सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया गया। अब केंद्र सरकार इसे शीतकालीन सत्र में संसद में लाएगी। हालांकि, ये संविधान संशोधन वाला बिल है और इसके लिए राज्यों की सहमति भी जरूरी है। 2024 के आम चुनाव में बीजेपी ने वन नेशन वन इलेक्शन का वादा किया था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह, देहरादून में कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कनिष्ठ अभियन्ता पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने चयनित सभी कनिष्ठ अभियन्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। अपने माता-पिता गुरुओं और ईश्वर की कृपा से सभी को देवभूमि उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आज…
(केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में ‘एनपीएस वात्सल्य स्कीम’ का एलान किया गया था। बुधवार, 18 सितबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम का पोर्टल लॉन्च किया। केंद्र की इस योजना से बच्चों के फ्यूचर की टेंशन खत्म होगी । बालिग होने पर यह रेगुलर एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) अकाउंट में बदल जाएगा। देश के लगभग सभी बैंक, पोस्ट ऑफिस और पेंशन फंड में पॉइंट ऑफ प्रेजेंस के जरिए अकाउंट ओपन किया जा सकेगा। मान लीजिए कि आपका बच्चा 3 साल का है। इस…
आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की 17वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजनिवास में उन्हें एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। वे दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं। 43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। आतिशी दिल्ली की सबसे युवा सीएम…
एनडीए-सीडीएएस में एक बार फिर डीडीए का वर्चस्व कायम देहरादून। यूपीएससी द्वारा 01 सितंबर 2024 को आयोजित की गई एनडीए व सीडीएस की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी के छात्रों का एनडीए व सीडीएस में हमेशा की तरह वर्चस्व कायम रहा। डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने सफल होने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और असफल होने वाले छात्रों को और ज्यादा कड़ी मेहनत करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए व सीडीएस के परिणाम साबित करते हैं कि डीडीए सबसे बेहतर और गुणवत्ता परक शिक्षा देने वाला संस्थान है। उन्होंने…
1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र । धामी सरकार में पिछले तीन सालों में सरकारी सेवाओं में प्रदान की गई 17 हजार से अधिक नौकरियां। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। नींबूवाला, गढ़ी कैण्ट स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल एवं विधायक श्रीमती सविता कपूर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को मनाया जाता है। यह दिवस सभी देशों और लोगों के बीच स्वतंत्रता, अहिंसा, सह-जीवन, शांति और खुशी का एक आदर्श संकल्प माना जाता है। यह दिवस मुख्य रूप से पूरी पृथ्वी पर शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है। किंतु यह काफ़ी निराशाजनक है कि आज इंसान दिन-प्रतिदिन इस शांति से दूर होता जा रहा है। आज चारों तरफ़ फैली राष्ट्रों की महत्वाकांक्षाएं एवं बाज़ारवाद ने शांति को व्यक्ति से और भी दूर कर दिया है। पृथ्वी, आकाश व सागर सभी अशांत हैं। स्वार्थ और घृणा ने मानव समाज…
