कृषि मंत्री की उपस्थिति में सहसपुर में वीबी-जी राम जी पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न। विकासखण्ड सभागार, सहसपुर में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)-वी०बी०जी० राम०जी० के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के माननीय मंत्री, कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग, श्री गणेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता माननीय विधायक, सहसपुर, श्री सहदेव पुंडीर द्वारा की गई। कार्यक्रम में आयुक्त, ग्राम्य विकास अनुराधा पाल तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान आयुक्त ग्राम्य विकास…
Author: Pahad ki Khabar
मानचित्र स्वीकृति के बिना किए जा रहे निर्माणों पर ज़ीरो टॉलरेंस, सीलिंग अभियान रहेगा लगातार जारी 78642349-fb4b-4a5a-9915-fafac1ba8679 प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों पर सख़्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई है। प्राधिकरण द्वारा सहस्त्रधारा रोड स्थित डिफेन्स एन्क्लेव, डांडा नूरीवाला क्षेत्र में आयुष तलनिया एवं सुशील तलनिया द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को चिन्हित किया गया था। जांच में निर्माण को नियमों के प्रतिकूल पाए जाने पर संबंधित पक्ष…
सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत हुए MoU एवं उनकी ग्राउंडिंग की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को MoU और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही सभी बाधाओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत अब तक ₹1,06,953 करोड़ रुपये के MoU की ग्राउंडिंग सफलतापूर्वक हो चुकी है। यह उपलब्धि उत्तराखंड के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर है, जो राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल, पारदर्शी और भरोसेमंद वातावरण को सशक्त रूप से प्रमाणित करती है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर…
उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड राज्य गठन के बाद पहली बार साल भर का आंकड़ा 6 करोड़ के पार हरिद्वार पहुंचे सर्वाधिक 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार पर्यटक/तीर्थयात्री पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई है। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने नया कीर्तिमान बनाया है। वर्ष 2025 में छह करोड़ तीन लाख से अधिक पर्यटक उत्तराखण्ड आए हैं, जो राज्य गठन के बाद से अब तक की सर्वाधिक संख्या है। हरिद्वार में सबसे अधिक तीन करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक/तीर्थयात्री पहुंचे हैं। जबकि…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक श्री के राम नेगी एवं पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जलमभूमि” जैसी फिल्में समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं और सिनेमा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिलती है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के कारण…
आज दिनांक 02-02-2026 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवती की पहचान गुन्जन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविन्दगढ के रूप में हुई, जो दूल्हा बाजार की एक दुकान में कार्य करती थी तथा आज प्रात: काम के लिये दूल्हा बाजार पहुंची थी, जहां गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खडी करने के बाद गली से दुकान…
राज्य के सभी युवा कार्यकर्ताओं को विकसित उत्तराखंड निर्माण में निभानी है अहम भूमिका : सीएम धामी देहरादून 2 फरवरी। मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा भाव और जनसंपर्क से संगठन को मजबूत करने का आह्वाहन किया। युवा मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा, आप सभी युवा राज्य के युवा कार्यकर्ताओं को विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम भूमिका निभानी है। वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने सभी नवीन प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को संगठन की रीति नीति, सिद्धांत और विचार विषय पर मार्गदर्शन दिया। राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी…
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश ‘रन फॉर कैंसर अवेयरनेस’ में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के उपलक्ष्य में आयोजित हुई रैली विश्व कैंसर दिवस ( 4 फरवरी ) के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत रविवार, 1 फरवरी 2026 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग तथा मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता हेतु वॉकाथॉन एवं रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन रविवार को किया गया तथा रन को ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट,…
जनसेवाओं का संगमः प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर0 मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग, एक छत, कई सेवाएंः शिविर में बनेंगे आयुष्मान से श्रमिक कार्ड तक, शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि विरतण व नेत्र परीक्षण भी, आय, जाति, चरित्र, निवास प्रमाण पत्र व पेंशन मामलों का होगा त्वरित निस्तारण जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में 05 फरवरी, 2026 को प्रातः…
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों को किया सम्बोधित, 2014 के बाद रिकॉर्ड 26 गुना अधिक हुआ उत्तराखंड का रेल बजट, उत्तराखंड में कुल 39,491 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम चालू है, प्रदेश में 2014 से अब तक 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए, कुल 54 कवच स्वीकृत किए जा चुके हैं देहरादून: केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौ़द्यौगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी देहरादून) में आयोजित वर्चअल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों को रेलवे बजट के संदर्भ…
