Author: Pahad ki Khabar

सितंबर का आधा महीना खत्म होने को है। आमतौर पर इन दिनों कड़ी धूप से लोग व्याकुल हो जाते हैं। लेकिन इस बार मौसम में हुआ परिवर्तन लोगों को हैरान कर रहा है। प्रदेश के कई जिले तो ऐसे हैं जहां मानसून कहर बरसा रहा है। मौसम की स्थिति को देखकर आईएमडी असमंजस में है कि अभी तक मानसून की विदाई का समय समझ में नहीं आ रहा है। आमतौर पर सितंबर शुरुआत में ही मानसून की विदाई शुरू हो जाती थी, और 20 से 25 सितंबर तक यह पूरे देश से बाहर हो जाता था,लेकिन इस समय जो स्थिति…

Read More

उपरोक्त जानकारी देते हुए यात्रा मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विश्व सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र श्री केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के साथ छेड़-छाड़ करते हुए नई दिल्ली में केदारनाथ शिला ले जाकर सदियों पुरानी वैदिक एवं सनातनी परम्पराओं को तोड़ते हुए मन्दिर के नाम पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ज्योर्तिलिंग की स्थापना कर समस्त हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ किये जा रहे खिलवाड के विरोध में हरकी पैडी हरिद्वार से श्री केदारनाथ तक आयोजित पद यात्रा (श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा) को अत्यधिक वर्षा के चलते यात्रा मार्ग में आई दैवीय आपदा…

Read More

केदारनाथ क्षेत्र, उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम। केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा और भी पुख्ता करने की दिशा में जारी किए 30 करोड़ रूपए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दशज्यूला का यह क्षेत्र सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिणिक गतिविधियों का केंद्र एवं प्राचीन परंपराओं, मेलों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की पुस्तक ‘‘ उत्तराखण्ड की लोक कथाएं ’’ का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कविता लेखन, कहानी लेखन, यात्रा वृतान्त लेखन और नाटक लेखन प्रतियोगिता के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और बोर्ड परीक्षाओं में हिन्दी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी…

Read More

उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद से, इस राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी खासी प्रगति की है। शासन-प्रशासन चाहे किसी भी राजनैतिक दल का क्यों न रहा हो, लेकिन, खेलों में प्रगति बदस्तूर जारी है। इसके बावजूद यदि आज हम खेलों की बात करें, तो कहना गलत ना होगा कि कुछ दूर तो चले हैं, बहुत चलना है बाकी। राज्य के खेल और खिलाड़ियों के लिए यह प्रसन्नता की बात है, कि 38 में राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होने हैं, परन्तु, कई वर्षों से इन खेलों के टलते आने के बावजूद, आज भी इन खेलों की निश्चित तारीख हमारे…

Read More

उत्तराखंड राज्य मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित है, तराई, भाभर और पहाड़ी, जिनमें से लगभग 86 प्रतिशत क्षेत्र पहाड़ों से घिरा हुआ है। राज्य की भौगोलिक स्थिति और विविध कृषि-जलवायु क्षेत्र के कारण, राज्य के अधिकांश हिस्सों में निर्वाह-खेती होती है।उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 60-70 प्रतिशत भोजन का उत्पादन यहां के छोटे किसानों द्वारा किया जाता है, जो पारंपरिक खेती का पालन करते हैं और स्थानीय बाजार में अधिशेष उपज बेचते हैं।यहां के किसान पारंपरिक तरीके से कई तरह की फसलों की खेती करते हैं, जिसमें मुख्य फसलें हैं जैसे मोटे अनाज (रागी, झुंगरा, कौणी, चीणा आदि),…

Read More

अंग्रेजी का दामन छोड़ोअब हिंदी की जय बोलोहिंदी अब गुलाम नही हैहिंदी अब मोहताज नही हैसत्ताधीशों तुम भी बोलोहिंदी देश की शान बनेगीभारत की पहचान बनेगीसंसद में सब हिंदी बोलोअपनी मातृभाषा में बोलोस्वदेशी भाषा में बोलोहिंदी से अब मुहं न मोड़ोअब हिंदी सम्मान बनेगीविश्व का सम्मान बनेगी।हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली संसार की तीसरी भाषा है।भारत के साथ साथ मॉरीशस, युगांडा, गुयाना, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड,पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, सूरीनाम, त्रिनिदाद, साउथ अफ्रीका में हिंदी बोलने व हिंदी में लिखने वालों की संख्या बढ़ी है। अमेरिका, यूरोपीय , एशियाई व खाड़ी के देशों में भी हिन्दी का निरन्तर विकास हुआ…

Read More

आज दिनांक 12 सितंबर 2024 को व्यापार एसोसिएशन एमडीडीए कॉम्प्लेक्स क्लॉक टॉवर देहरादून के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा उत्तराखंड में पहली बार एक मेडिसिनल प्लांट लगाने की अनोखी पहल की है जिसको लगातार करने का प्रण लेकर संजीवनी वाटिका के रूप में सुनिश्चित किया जाएगा समस्त कार्यकारिणी ने लगभग 20 मेडिसिनल प्लांट जिसमें इंसुलिन पौधा, पारिजात, सदाबहार, स्टीविया, तुलसी, नीम इत्यादि पौधों को लगाया गया एक अनोखी पहले जो की पहली बार व्यापरीक गण ने की है .इस अनूठी पहल में एमडीडीए कंपलेक्स व्यापार संघ से श्री नितिन वर्मा, जी डॉक्टर दुर्गा जी, धीरज गुजराल जी, सरना जी, शाहिद…

Read More

उत्तराखण्डः राजधानी /देहरादून स्थित ने नगर निगम की सफाई कार्यों की जनपद देहरादून डीएम ने समीक्षा के दौरान नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की पकड़ी कमजोर कड़ी। वही जिसमें दून शहर की सफाई कार्यों के सफाई व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, कार्य सत्यापन सम्बन्धी कार्य देख रहे जनपद देहरादून मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आश्वनी खन्ना से देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने यह कार्य हटाते हुए उनके पद के मूल कार्य दिए गए हैं, अब वे अपने पद के मूल कार्य स्वास्थ्य विभाग से समन्वय, शहरी क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया रोकथाम, सर्विलांस, स्वास्थ्य जोखिम आंकलन आदि कार्य करेंगे।…

Read More

हरिद्वार : सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने हरिद्वार प्रेस क्लब पहुँचकर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पत्रकारों को हर संभव सुविधा देने के लिए कटिबंध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण का कॉरपस फंड दोगुना कर जरूरतमंद पत्रकारों को हर संभव आर्थिक मदद पहुंचाने की दशा में दिशा में कार्य किया है, पत्रकार पेंशन राशि बढ़ाई जाने पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा वह आवासीय सुविधा दिए जाने की दिशा में सरकार कार्यरत है।प्रेस क्लब पहुंचने पर डीजी सूचना का स्वागत अध्यक्ष अमित शर्मा महासचिव डॉ प्रदीप जोशी जिला सूचना अधिकारी…

Read More