उत्तराखंड में ” विधानसभा बैकडोर भर्ती में भ्रष्टाचार व अनियमितता ” के विषय में देहरादून निवासी कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है जिसपर आज माननीय हाईकोर्ट नैनीताल में सुनवाई हुई । इस विषय पर विधानसभा ने एक जाँच समीति बनाकर 2016 से भर्तियों को निरस्त कर दिया, किंतु यह घोटाला राज्य 2000 में राज्य बनने से लेकर आज तक चल रहा था जिसपर सरकार ने अनदेखी करी। इस विषय पर अबतक अपने करीबियों को भ्रष्टाचार से नौकरी लगाने में शामिल सभी विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्रियों पर भी सरकार ने चुप्पी साधी हुई…
Author: Pahad ki Khabar
उत्तराखण्डः 09 सितंबर 2024, सोमवार को दून पलटन बाजार कोतवाली, राजधानी /देहरादून स्थित मुख्य पलटन बाजार की जूतों की दुकान में यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। जानकारी के अनुसारजूते की दुकान में काम करने वाला युवक आरोपी ने छात्रा के सैंडल पैर में पहनाते वक्त यह छेड़छाड़ हरकत की। वही इस मामले को लेकर मौके पर पलटन बाजार में बवाल हुआ। लोगों ने दून शहर कोतवाली में मामले को लेकर शनिवार रात विरोध जताया था। इस दौरान 09 सितंबर 2024, सोमवार को वही इस मामले पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज दून वैली व्यापार…
09 सितंबर 2024, सोमवार को राजधानी /देहरादून स्थित सूबे के सबस बड़े राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल देहरादून में उत्तराखण्ड आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर.राजेश कुमार के निर्देशों पर उपायुक्त गढवाल मण्डल आर.एस.रावत के नेतृत्व में दून मेडिकल कालेज के मेस/कैन्टीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त कार्यवाही में अधिकारी मनीष सिंह सयाना एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम रमेश सिंह मौजूद रहे। वही इस दौरान निरीक्षण टीम ने कीचन में साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल के साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच की। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था समुचित न पाए जाने पर कैंटीन संचालक को नोटिस जारी…
अगस्त माह में भी बनाया था एक दिन के सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड।अपने कुशल नेतृत्व और बेहतरीन कार्यसंस्कृति के बल पर बढ़ रहा है तेजी से आगे। यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपनी बेहतरीन कार्यसंस्कृति का प्रदर्शन करते हुए अगस्त माह में किए गए रिकार्ड विद्युत उत्पादन में सितंबर माह में भी निरंतरता बनाए रखी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा दिनांक 08 सितंबर को 26.071 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया है जो कि निगम का अपनी स्थापना के बाद से अब तक का…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी होने के बजाय एक दूसरे की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। विश्वविद्यालयों के शोध एवं नवाचार का लाभ प्रदेश के साथ-साथ देश को मिले और वे एक-दूसरे से अनुभवों का लाभ लें। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से अपेक्षा की कि वे उत्तराखण्ड के मोटे अनाजों(मिलेट्स) के क्षेत्र में, यहां पर उत्पादित शहद के क्षेत्र में, होम…
स्कूल प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप इंट्रोवेल्हम ब्वॉयज स्कूल देहरादून में जूनियर छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, यौन शोषण मामले में सीनियर पर दर्ज केस हुआ। शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने ठोस कार्रवाई नहीं की। तब अभिभावक ने अपने बेटे को यहां न पढ़ाने मन बनाया। स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेकर वह अपने बेटे को असम ले गए। वहां आगे की शिक्षा के लिए उसका दाखिला कराया। साथ ही बेटे के साथ घटे घटनाक्रम को वहां की पुलिस को बताया, और वहाँ ज़ीरो एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर के डालनवाला कोतवाली में ट्रांसफर होने के बाद मामला प्रकाश…
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज देहरादून के विभिन्न इलाकों में स्थित नामी खाद्य पदार्थों के आउटलेट और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने एक नामी शैक्षणिक संस्था के मैस में भी खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की और वहां से खाद्य सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के लिए अभियान चला…
केदार घाटी में बारिश कम होने बाद श्री केदारनाथ धाम यात्रा पटरी पर लौटने लगी है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। केदार बाबा के दर्शन कर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट नजर आ रहे हैं और अपने सुखद अनुभव साझा कर रहे हैं।गुहाटी से बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि पैदल रास्ता अब दुरुस्त हो गया है एवं लगातार यात्रा चल रही है। पैदल मार्ग पर पानी, बिजली, खाना, शौचालय सहित अन्य सभी प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दर्शन भी बहुत अच्छे हो रहे हैं। राजकोट…
श्री राम सेवक सभा द्वारा आज प्रेस वार्ता की जिसमे 122 वे श्री नंदा महोत्सव नैनीताल 2024 की जानकारी दी गई की महोत्सव 8 से 15 सितंबर तक मनाया जायेगा । 8 सितंबर को 145 दिन में उद्घाटन होगा जिसमें विधायक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी रहेंगे । महासचिव जगदीश बावड़ी ने बताया की सभा के बाल कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे तो छोलिया दल भी होंगे ।1918 में स्थापित श्री राम सेवक सभा 1926 से श्री नंदा देवी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है । उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं का निर्वहन तथा उसके संरक्षण का काम…
भगवान श्रीगणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बुधवार के दिन हुआ था।तभी से हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी या फिर गणेश जयंती मनाते हैं। महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में गणेश चतुर्थी से 10 दिनों का गणेश उत्सव प्रारंभ होता है, इसका समापन अनंत चतुर्दशी यानी भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि को होता है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों पर गणपति स्थापना करके पूजन करते हैं।भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर में 03:01 बजे से लेकर 7 सितंबर को शाम 05:37 बजे तक रहेगी।7 सितंबर को गणेश चतुर्थी…
