Author: Pahad ki Khabar

जैविक ईंधन की बचत, ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा प्रत्येक शनिवार को लागू किए गए “नो व्हीकल डे” अभियान के अंतर्गत आज यूजेवीएन लिमिटेड मुख्यालय, देहरादून में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पैदल, साइकिल तथा सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न साधनों का उपयोग कर कार्यालय आना-जाना किया तथा इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादायी बनाने हेतु यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने स्वयं पहल करते हुए सार्वजनिक परिवहन के साधन का उपयोग…

Read More

देवभूमि पत्रकार यूनियन का पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान उत्तराखंड के पत्रकारों के सबसे बड़े और अग्रणी संगठन देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) ने इस साल भी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और विचारोत्तेजक समारोह का आयोजन किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब के खचाखच भरे सभागार में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर राज्य के तमाम दिग्गज पत्रकार, राजनेता और समाजसेवी एक मंच पर जुटे। इस साल के आयोजन का मुख्य एजेंडा बेहद समसामयिक और गंभीर रखा गया था। ‘डिजिटल युग में पत्रकारिता की विश्वसनीयता एवं फेक न्यूज की चुनौती’ विषय…

Read More

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया बालिकाओं को जागरूक, किशोरी और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी और महिलाओं के जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय परंपरा में इस जैविक प्रक्रिया को प्राकृतिक वैज्ञानिक और नारी की सृजन क्षमता का आधार माना गया है। उन्होंने कहा कि…

Read More

मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल व एमडीडीए की बड़ी कार्रवाईअवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल…

Read More

08 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर पुनरीक्षण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची की मैपिंग गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ की जाए तथा सभी पात्र मतदाताओं के नाम…

Read More

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश की दूसरी खाद्य परीक्षण लैब को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस अवसर पर (07 जून, 2026 को) अनिवार्य रूप से लोकार्पित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवर्तन (Enforcement) गतिविधियों को बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य पदार्थों की जांच बढ़ाए जाने के लिए राज्य सेक्टर के बजट में प्रावधान किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से मिलने वाले बजट के लिए एक कॉर्पस…

Read More

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड प्रदेश की पूर्व निर्धारित महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को अरण्य विकास भवन, 73 नेहरू रोड, डालनवाला, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश महामंत्री श्री नन्दलाल जोशी द्वारा किया गया। बैठक में राज्य के विभिन्न निगमों एवं प्राधिकरणों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, वेतन विसंगतियों तथा कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। महासंघ ने राज्य निगमों में…

Read More

कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट देहरादून। उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 27 मई, 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 मई को जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा…

Read More

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : सुभाष नगर में अवैध निर्माण सील, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य को सील कर दिया। प्राधिकरण की यह कार्रवाई अवैध निर्माण, अनधिकृत कॉलोनियों और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्राधिकरण के अनुसार सविता गहलोत, पंत मार्ग, सुभाष नगर, देहरादून द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या आर-3735/24-25 से भिन्न तरीके से निर्माण कार्य किया जा…

Read More

राज्य सरकार के ऊर्जा क्षेत्र के उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा वर्तमान ऊर्जा संकट, ऊर्जा संरक्षण की राष्ट्रीय आवश्यकता तथा सतत विकास के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा लेखा परीक्षण (Energy Audit) एवं ISO 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली (Energy Management System) को लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि ऊर्जा लेखा परीक्षण एवं ISO 50001 के प्रभावी क्रियान्वयन से ऊर्जा प्रदर्शन में निरंतर सुधार तथा परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी। साथ ही इससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी तथा ऊर्जा लागत नियंत्रण हेतु…

Read More