उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को रिकॉर्ड 96,116 तीर्थयात्रियों ने चारों धामों में दर्शन किए। अब तक कुल दर्शनार्थियों की संख्या 20,76,553 पहुंच चुकी है। सबसे अधिक 8,11,923 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। वहीं, श्री बदरीनाथ धाम में 5,56,437, श्री गंगोत्री धाम में 3,52,162 और श्री यमुनोत्री धाम में 3,56,031 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। एक दिन में श्री बदरीनाथ धाम में 32,219, श्री केदारनाथ धाम में 29,787, श्री गंगोत्री धाम में 17,897 और श्री यमुनोत्री धाम में 16,213 श्रद्धालु पहुंचे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रा को देखते हुए आपदा प्रबंधन…
Author: Pahad ki Khabar
उत्तराखंड में बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए मॉल ऑफ देहरादून में “एमओडी एआई समर एरीना” का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड के पहले एआई समर कैंप का उद्घाटन सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया। यह विशेष आयोजन 22 मई से 28 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और नई तकनीकों को समझने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन के दौरान बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज की पीढ़ी को भविष्य की तकनीकों से परिचित कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।…
देहरादून, 23 मई 2026: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: फुटबॉल प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5): यशवंत हाउस ने प्रथम और अहिल्या हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8): यशवंत हाउस ने प्रथम और मल्हार हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5): अहिल्या हाउस प्रथम और भीमा हाउस द्वितीय…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें। मुख्यमंत्री ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शीतलाखेत मॉडल को प्रदेश भर में लागू…
तकदीर के मारे व्यथित, असहायों ं की तस्वीर बदल रहा जिला प्रशासन; उपचार, शिक्षा, रोजगार से ऋण माफी तक सैकड़ों प्रकरणों का मानवीय निस्तारण सुनीता को आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा और उपचार में मिला सहारा मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में असहाय जरूरतमंदों को सबल बनाता जिला प्रशासन देहरादून, दिनांक 22 मई 2026, (सूवि), मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित परिवारों के कल्याण हेतु संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहकर…
ऽ इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन ऽ दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, विद्यार्थियों को मिलेंगी शैक्षणिक सहायता सेवाएं देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को एमओयू पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर तथा इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने जानकारी…
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर बढ़ते तापमान को देखते हुए विशेष तैयारियां, चिकित्सालयों में पोस्टर, पंपलेट एवं जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को किया जा रहा सतर्क प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव से हीट स्ट्रोक के बचाव एवं उपचार के लिए व्यापक तैयारियो के साथ प्रत्येक जिले के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी हैं। साथ ही प्रत्येक जिले की चिकित्सालय इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि प्रदेश की प्रत्येक चिकित्सा इकाई में विशेष “हीट स्ट्रोक रूम” स्थापित करने के निर्देश…
देहरादून, 22 मई 2026: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने शिलांग में महानिदेशालय असम राइफल्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएनबी बैंक की प्रमुख योजना “पीएनबी रक्षक प्लस” के तहत असम राइफल्स के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ सेवाओं का एक विशेष पैकेज पेश कर रहा है। असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा, एवीएसएम, एसएम के साथ-साथ बैंक के मुख्य रक्षा बैंकिंग सलाहकार मेजर जनरल डी.एस. बिष्ट, एसएम, वीएसएम* (सेवानिवृत्त) और महाप्रबंधक श्री संजीव…
उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया। df2ea87a-205e-4848-8fee-b481eab4b850 08d74fcd-4eeb-443b-9506-61248e430041 4460a259-2b72-4b30-8ef3-f03dba3ac444 स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में…
देहरादून के 32 परीक्षा केंद्रों पर होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए प्रशासन अलर्ट, प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियां तय जनपद देहरादून में आगामी 24 मई, 2026 को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा जनपद के 32 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी, जिसमें कुल 12,545 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित…
