Author: Pahad ki Khabar

शिक्षा विभाग में गंभीर बीमारी के आधार पर पिछले साल सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की जांच की जाएगी। विभाग ने वर्ष 2023 में इस तरह के 111 शिक्षकों के सुगम में तबादले किए थे। इसमें 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापक शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक परीक्षण के बाद बहुत गंभीर बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया के दौरान कई शिक्षक गंभीर बीमार हो जाते हैं। दरअसल इसमें से कुछ शिक्षक तबादलों में छूट के लिए खुद को गंभीर बीमार होना बताते हैं। पिछले साल कई शिक्षकों ने…

Read More

बांज के वृक्षों पर खतरा मंडरा रहा है। अभी तक बांज में होने वाली एक्यूट ओक डिक्लाइन (एओडी) बीमारी यूरोप में मिली थी, अब यह हिमालय मेंं पहली बार मसूरी में मिली है। बांज में होने वाली बीमारी पर एक रिसर्च पेपर भी इंडियन फॉरेस्टर जर्नल में प्रकाशित हुआ है। पहली बार हिमालयी क्षेत्र में मसूरी में बांज में होने वाली एओडी बीमारी का पता चला है। मसूरी में एओडी बीमारी का अक्तूबर 2023 में पता चला। सामान्य तौर पर बांज 1700 मीटर से अधिक ऊंचाई पर मिलता है। मसूरी में एओडी बीमारी का अक्तूबर 2023 में पता चला। इसके बाद चार…

Read More

पर्वतीय जनपदों में वन स्टॉप सेन्टर को गर्भवती महिलाओं हेतु प्रतीक्षालय के रूप में उपयोग करने की व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने के निर्देश मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गर्भवती महिलाओं तथा नवजात बच्चों के लिए आंगनबाड़ियों में वेक्सीनेशन की अनिवार्यतः व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के पर्वतीय जिलों में दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव की सुविधा आसानी से मिले इसके लिए मुख्य सचिव ने पर्वतीय जनपदों में वन स्टॉप सेन्टर को गर्भवती महिलाओं हेतु प्रतीक्षालय के रूप में उपयोग करने की व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने के…

Read More

11 विभागों में 165 सहायक अभियंताओं और ऑडिट विभाग में 05 कनिष्ठ सहायकों को दी गई नियुक्ति सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (ग्रामीण निर्माण विभाग) के पद पर 24, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (सिंचाई विभाग) के पद पर 44, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (उत्तराखण्ड जल संस्थान) के पद पर 20, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (लोक निर्माण विभाग) के पद पर 41, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (आवास विभाग) के पद पर 14, सहायक अभियंता, यांत्रिक अभियंत्रण (सिंचाई विभाग) के पद पर 10, सहायक अभियंता, कृषि अभियंत्रण (लघु सिंचाई विभाग) के पद पर 06, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण ( लघु सिंचाई विभाग) एवं…

Read More

शनिवार 29 जून से बाबा अमरनाथ की तीर्थ यात्रा शुरू हो गई है। बालटाल और पहलगाम कैंप से 4 हजार 603 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुफा के लिए रवाना हुआ। आषाढ़ पूर्णिमा से शुरुआत होने वाली इस यात्रा के लिए लाखों भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं। यात्रा पर आतंकी साए की आशंका को देखते हुए तीन स्तरीय भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। 52 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी। यात्रा पर आतंकी साए की आशंका को देखते हुए तीन स्तरीय भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हर-हर महादेव और…

Read More

केंद्र में सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर थी। कांग्रेस समेत विपक्ष भी स्पीकर का पद लेना चाहता था। हालांकि पीएम मोदी एक बार फिर से कोटा से सांसद ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर बनाने में सफल रहे। इंडिया गठबंधन ने भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार के. सुरेश को मैदान में उतारा। हालांकि ऐनमौके पर कांग्रेस ने चुनाव कराने में जोर नहीं दिया।अब एक बार फिर सदन में विपक्ष ओम बिरला को ही स्पीकर के रूप में देखेगा। बिरला भाजपा के पहले ऐसे सांसद हैं, जो…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समुद्रतल से लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में योग कर पूरे विश्व के शिवभक्तों को आदि कैलाश दर्शन का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज सीमांत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के पार्वतीकुण्ड आदि कैलाश के दर्शन के बाद व्यास घाटी में आदि कैलाश, ॐ पर्वत, कैलाश दर्शन, काली मंदिर, व्यास गुफा आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन को हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान…

Read More

उत्तराखंड में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश का बेहद निराशाजनक मतदान दर चिंता का कारण है। यह राज्य के शासन और सामाजिक-आर्थिक संरचना में गहरी समस्याओं का परिचायक भी है। 8 जून, 2024 के आज के अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, देश में सभी राज्यों और ​केंद्र शासित राज्यों में 33वें स्थान पर उत्तराखंड का ​स्थान केवल उत्तर प्रदेश, बिहार और मिज़ोरम ​से बेहतर है। उत्तराखंड का यह प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से 2019 और 2014 के लोकसभा चुनावों से भी अधिक बुरा है, जब उत्तराखंड राष्ट्रीय रूप से क्रमश: 31वें और 30वें स्थान पर था। इस…

Read More

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड की नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3,34,548 मतों से हराया। अजय भट्ट ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की । हरिद्वार सीट पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 1,64,056 मतों से हराकर पहली बार लोकसभा में जगह बनाई.पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और पार्टी उम्मीदवार अनिल बलूनी ने उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार गणेश गोदियाल को 163503 वोटों से…

Read More

आज 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। भले ही केंद्र में भाजपा अपने सहयोगी दलों एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रही है। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री मोदी अपने पहले और दूसरे टर्म के जैसी सरकार नहीं चला पाएंगे। साल 2014 और 2019 में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत और प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी के पास सत्ता की कमान पूरी तरह से पकड़ में थी। लेकिन इस बार पीएम मोदी के लिए सियासी परिस्थितियां बदली हुई हैं। अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रालय का बंटवारा…

Read More