देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व पर मंगलवार को क्लब परिसर में हर्षाेल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों एवं सिख समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बलविंद्र सिंह इतिहासकार व कथावाचक ने लोहड़ी पर्व का इतिहास रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डी.एस. मान ने लोहड़ी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज को आपस…
Author: Pahad ki Khabar
नए साल पर धामी सरकार की बड़ी सौगात, निम्न आय वर्ग का ‘अपने घर’ का सपना होगा साकार लैंड पूलिंग के तहत निम्न आय वर्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी, एमडीडीए बैठक में भूमि चयन पर मंथन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार गरीब कल्याण और समावेशी विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में नए वर्ष की शुरुआत के साथ धामी सरकार निम्न आय वर्ग के लोगों के “अपने घर” के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी…
– केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने भारतीय वन्यजीव संस्थान में राष्ट्रीय नदी अनुसंधान केन्द्र का किया लोकार्पण – राष्ट्रीय नदी अनुसंधान केन्द्र का उद्देश्य भारत में नदियों और मीठे पानी के पारिस्थितिकीय तंत्रों से संबंधित वैज्ञानिक ज्ञान को सुदृढ़ करना एवं उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है – कार्यक्रम में गंगा संरक्षण, जलीय जैवविविधता, सामुदायिक सहभागिता तथा आजीविका आधारित संरक्षण मॉडलों पर विचार-विमर्श हुआ – कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने डॉल्फिन रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई) परिसर का मंगलवार को भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री श्री सीआर…
सेखी बगारने लिए रखे गए मानक से अधिक शस्त्र धारकों पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार लाईसेंस निरस्त जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई; 02 से अधिक शस्त्र रखने वाले 54 शस्त्र धारकों व एनडीएएल-एएलआईएस पोर्टल यूआईएन जनरेट न कराने वाले 773 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त देहरादून, दिनांक 13 जनवरी 2026 (सू0वि0) गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयुध (संशोधन) नियम-2019 के अंतर्गत जारी अधिसूचना दिनांक 2019 के माध्यम से आयुध अधिनियम, 1959 की धारा-03 में संशोधन करते हुए एक व्यक्ति द्वारा रखे जाने वाले शस्त्रों की अधिकतम संख्या 03 के स्थान पर 02 निर्धारित की गई है। उत्तराखण्ड शासन…
चंपावत स्थित रणकोची माता मंदिर में माता रानी के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में सहभागी बनकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।
– यह नवाचार भारत के सततता मिशनों तथा प्लास्टिक प्रदूषण और जल संदूषण से निपटने के वैश्विक प्रयासों के अनुरूप है – नैनो-सक्षम नवाचार द्वितीयक प्रदूषण उत्पन्न किए बिना जल से विषैले प्लास्टिक योजकों को तेज़ी से हटाने में सक्षम बनाता है आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने बहु-पोषक नैनोफॉस्फेट कण डिज़ाइन किए, जो सूक्ष्म पोषक-भंडार के रूप में कार्य करते हैं। ये कण फॉस्फ़ोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम और सूक्ष्म धातुओं जैसे आवश्यक तत्वों को धीरे-धीरे—ठीक उसी स्थान और समय पर—मुक्त करते हैं, जब जीवाणुओं को उनकी आवश्यकता होती है। एसीएसईएस एंड टी वॉटर में प्रकाशित एक अध्ययन में, शोध दल…
यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 132वीं बोर्ड बैठक आज मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में निदेशक मंडल द्वारा निगम के मानव संसाधन, परिचालन, परियोजनाओं एवं अन्य विषयों से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर विचार‐विमर्श किया गया। निदेशक मंडल द्वारा निगम के स्थायी एवं अस्थायी पदों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। निदेशक मंडल द्वारा के नई परियोजनाओं के तकनीकी आकलन एवं मार्गदर्शन हेतु विशेषज्ञ तकनीकी समूह के गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। यह समूह परियोजनाओं की तकनीकी व्यवहार्यता, डिजाइन तथा क्रियान्वयन…
देहरादून। देश की प्रतिष्ठित रक्षा शिक्षण संस्थान, ‘दून डिफेंस एकेडमी’ (DDA) ने एक बार फिर अपने नाम को सार्थक करते हुए भविष्य के योद्धाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। एकेडमी के विजनरी निदेशक संदीप गुप्ता सर ने हाल ही में भारतीय नौसेना और वायुसेना में चयनित दो जांबाज ‘DDA डायमंड्स’— विशाल राजपूत और हिमांशु जाट के साथ एक विशेष पॉडकास्ट के माध्यम से संवाद किया और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया। INS चिल्का में गूंजा ‘दून’ का नाम: पॉडकास्ट के दौरान भारतीय नौसेना (बैच 01/2025) के लिए चयनित विशाल राजपूत ने एक दिलचस्प वाकया साझा…
स्वामी विवेकानन्द जी ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक गौरव को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनका युवा शक्ति पर अटूट विश्वास था। वे मानते थे कि अनुशासित, आत्मविश्वासी और राष्ट्रभक्त युवा ही भारत को पुनः विश्व गुरु बना सकते हैं। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। हमारी डबल इंजन सरकार भी युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमने कौशल विकास को प्राथमिकता दी है और युवाओं…
सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम *समीक्षा बैठक में सीसीटीवी और कर्मचारियों की व्यवस्था पर जोर, पार्क प्रबंधन को लेकर तय हुई स्पष्ट कार्ययोजना मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में दिनांक 12 जनवरी 2026 को सिटी फॉरेस्ट पार्क परिसर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्क के संचालन, रख-रखाव और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कई…
