Author: Pahad ki Khabar

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की 12 किलोमीटर की सीता माता सर्किट पदयात्रा 22 सेमाता सीता के समाधि स्थल फलस्वाड़ी गांव में 24 नवंवर को समाप्त होगी यात्रादेवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा के संगम स्थल स्थित प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू होगी यात्राDehrdun: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी जिले में स्थित सीता माता सर्किट के लिए 22 नवंबर से 12 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। माता सीता के समाधि स्थल फलस्वाड़ी गांव में यह यात्रा 24 नवंबर को समाप्त होगी। इस यात्रा में आसपास के गांवों के हजारों लोग शामिल होंगे।अपने मुख्यमंत्रित्व काल में त्रिवेंद्र सिंह रावत…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उपाधियां और गोल्ड मेडल प्रदान किए। राज्यपाल के द्वारा 2018 बैच की हर्षिता चौहान को डॉ. स्वामी राम बेस्ट नर्सिंग ग्रेजुएट अवार्ड से नवाजा गया। दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा, जीवन के अंतिम क्षण तक अनवरत गतिमान रहती है। दीक्षांत के आज इस पड़ाव के उपरान्त लक्ष्यों को प्राप्त करने की आपकी यात्रा शुरू हो रही है। इसमें…

Read More

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वयं जाकर, टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में ली जानकारी। टनल में स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों से मुख्यमंत्री की बात। रात दिन बचाव कार्य में जुटे लोगो के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी। प्रधानमंत्री मोदी ले रहे पल पल की ख़बर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी। फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकलना ही हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह ने गुरुवार को…

Read More

उत्तराखंड आबकारी महकमे में देर रात बड़े फेरबदल हुए है पहले से तय माना जा रहा जिला आबकारी अधिकारी देहरादून के पद से राजीव सिंह की विदाई करते हुये मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। चर्चाएं है डिप्टी एक्साइज कमिश्नर प्रभा शंकर मिश्र को देहरादून जिले का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है। देहरादून में प्रभा शंकर मिश्र की तैनाती का आदेश ह्ललांकि सार्वजनिक नही हुआ है। वहीं बीते दिनों हरिदार में हुई रेड मामले में संजय रावत को हरिदार जिले से हटाते हुए आबकारी मुख्यालय अचैट किया गया है। इनके स्थान पर ज्योति वर्मा आबकारी निरीक्षक को पौडी से…

Read More

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिलक्यारा उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों में लगी एजेंसियों को हर संभव मदद दी जाए। श्रमिकों के परिजनों से भी निरंतर समन्वय स्थापित कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिला प्रशासन उत्तरकाशी के साथ लगातार समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र सहायता करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राहत और बचाव कार्य में लगी टीमों के साथ समन्वय बना कर रखें। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा…

Read More

युद्ध-विराम के लिये समझौते टेबल पर बैठने की पहल हो इसकी कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। डेढ़ माह से चल रहे इस युद्ध को विराम देने की कामना पूरी दुनिया कर रही है। सब शांति चाहते हैं, अयुद्ध चाहते हैं, अमन-चैन की भावना सभी के दिलों में है। लेकिन शांति एवं अयुद्ध की कामना के साथ कहीं-न-कहीं सोच में भयंकर भूल है। प्रतीत ऐसा हो रहा है बात युद्ध-विराम की हो और कार्य हों युद्ध के तो युद्ध-विराम कैसे होगा? इतने लम्बे युद्ध की विडम्बना यही है कि इजरायल पूरी ताकत लगाने के बावजूद अपने मिशन में कामयाब नहीं हो…

Read More

मुझे सन 2012 से पहले तक ब्रह्माकुमारीज संस्था के बारे में कोई जानकारी नही थी कि यह संस्था क्या योग कराती है और क्या ईश्वरीय ज्ञान देती है? इसका भी मुझे कभी कोई आभास नही हुआ।लेकिन जब मेरी लौकिक मां प्रकाशवती ने 13 फ़रवरी सन 2012 को इस दुनिया से अंतिम विदा ली तो मां के प्रति बेहद के लगाव के कारण उनके जाने के दुःख ने मुझे बीमार बना दिया था।बहुत से डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई ज्यादा लाभ नही हुआ ,उल्टे कुछ डॉक्टर गम्भीर बीमारी की आशंका दर्शाकर मुझे डराने भी लगे थे।इसी बीच ब्रह्माकुमारीज के रुड़की सेवा…

Read More

चुनाव चाहे लोकसभा के हो या विधानसभा के या फिर नीचे के लोकतांत्रिक संगठनों के, जहां नीति, नैतिकता एवं पवित्रता की बात पीछे छूट जाती है, वहां न केवल लोकतंत्र बल्कि राष्ट्र भी कमजोर हो जाता है। तीन राज्यों में चुनाव हो चुके हैं और दो राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तिथियों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी जाती है। अधिक संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती भी होती है। इन प्रयत्नों एवं सतर्कताओं के बावजूद चुनावों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार एवं…

Read More

उत्तरकाशी की सुरंग में मंगलवार सुबह से हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग का काम तो शुरू हो गया है, लेकिन ऑगर मशीन ने अभी काम शुरू नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि अगले 30 से 40 घंटे में खुशखबरी मिलेगी। Uttarkashi collapsed: ट्रांसपोर्ट सचिव अनुराग जैन ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा और अगर बीच में कोई बड़ा पत्थर नहीं आया या कोई स्टील की चीज नहीं आई तो हम दो से ढाई दिन में मजदूरों को वापस निकाल लेंगे। मजदूरों को निकालने के लिए लगातार 5-6 एजेंसीज के बीच कोऑर्डिनेशन जारी है। ऐसे में वर्टिकल और हॉरिजोंटल दोनों तरफ से…

Read More

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ताकुला में नवजात को एक्सपायरी टीका लगा दिया गया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अब उसे बेस अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती किया गया हैं, जहां वह जीवन और मौत से जंग लड़ रही है। इस लापरवाही का जवाब किसी के पास नहीं है। सब जिम्मेदारी और जवाबदेही से बच रहे हैं।Almora: अल्मोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)में एक्सपायरी डेट की वैक्सीन लगाने से एक नवजात की हालत बिगड़ गई। फिलहाल अब नवजात को बेस अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती किया गया हैं, जहां वह जीवन और मौत…

Read More