जम्मू-कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में माँ भारती की सेवा करते हुए कोटद्वार के वीर पुत्र, राइफलमैन सूरज सिंह नेगी जी के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आपकी वीरता और बलिदान को नमन, आपकी शौर्यगाथा सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी। विनम्र श्रद्धांजलि !
Author: Pahad ki Khabar
अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, लगभग 26 बिघा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक अवैध व्यवसायिक एंव आवासीय निर्माण सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने शिमला बाईपास, मेहुवाला माफी, हरबजवाला, बुद्धपुर, नया गांव और विकासनगर क्षेत्र में एक साथ अभियान चलाते हुए कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और कई भवनों को सील किया। कार्रवाई के दौरान लगभग 26 बिघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग…
*आज -04.10.2025 को न्यू दिल्ली में आदरणीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह – कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल जी से शिष्टाचार भेंट की और उनको प्रताप-नगर विधानसभा स्थित पांचवें धाम श्री सेम नागराजा मंदिर का चित्र प्रतीक रूप से सम्मान भेंट किया ..! साथ में भाजपा न्यू दिल्ली मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री संजय तड़ियाल और उपाध्यक्ष श्री मुरार कंडारी जी भी उपस्थित थे..!* *CA राजेश्वर पैन्यूली..!* सह -संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता (पैनिलिस्ट )बीजेपी, उत्तराखण्ड..!
देहरादून, 4 अक्टूबर 2025 — “भविष्य के विधि छात्र” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर, लैंसडाउन चौक, देहरादून में अधिवक्ता ऋतु गुजराल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में देश के प्रख्यात विधिवेत्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. (अधि.) आदिश सी. अग्रवाला उपस्थित रहे, जो इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स के अध्यक्ष, ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के चेयरमैन तथा सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं। डॉ. अग्रवाला ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में विधि छात्रों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे न केवल सैद्धांतिक ज्ञान…
1925 में विजयादशमी के पावन अवसर पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में जिस संगठन की नींव रखी थी, वह आज एक सदी बाद भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक शक्ति के रूप में खड़ा है। संघ ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक देश की सेवा, समाज में अनुशासन और राष्ट्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। यह यात्रा केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की चेतना और आत्मा की यात्रा कही जा सकती है। संघ की पहचान उसके अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता से होती है। सुबह-शाम लगने वाली शाखाओं के माध्यम से पीढ़ियों को…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 09 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने नन्दा राज जात यात्रा मार्गों के रख रखाव तथा यात्रा के रात्रि पड़ावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना भी शीघ्र तैयार किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश में हाल ही में आई आपदा…
ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण पर चला एमडीडीए और नगर निगम का संयुक्त बुलडोजर, दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण *एमडीडीए टीम ने धौरण रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध निर्माणों को किया सील* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीडीए ने धौरण रोड आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माणों पर सीलिंग की गई । सहारनपुर रोड स्थित…
जिला अस्पताल में 20 करोड़ की लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, महिला छात्रावास व आईटी लैब भी चूका क्षेत्र बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन, माँ पूर्णागिरी रोपवे का कार्य गतिमान-सीएम साहसिक पर्यटन व शारदा कॉरिडोर से चंपावत को नई पहचान मिलेगी महिला टेक्नोलॉजी पार्क से महिलाओं को मिलेगा रोजगार व उद्यमिता का अवसर श्यामलाताल झील व विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य जारी, नई पीढ़ी को मिलेगा फायदा रामलीला हमारी संस्कृति की आत्मा, जीवन का दर्शन कराती है-सीएम धामी भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हर परिस्थिति में धर्मपालन का संदेश देता है प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाकर सांस्कृतिक…
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी आज दिवंगत पत्रकार श्री राजीव प्रताप के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके दीपनगर स्थित आवास पहुँचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर तरह से सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए घटना की गहन और निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं।…
शहीद स्थल का होगा री-डेवलपमेंट, संग्रहालय की भव्यता प्रदान करने के साथ ही बनेगा बस स्टॉपेज और कैंटीन आंदोलनकारियों और आश्रितों के लिए सरकार चला रही कल्याणकारी योजनाएँ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रामपुर तिराहा शहीद स्थल के री-डेवलपमेंट का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संग्रहालय को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्य किए जाएंगे।इस स्थल पर एक कैंटीन…
