
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबलों में दून थंडर्स और दून ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में दून थंडर्स ने दून स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया। स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। सोबन गुसाईं ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। जवाब में थंडर्स ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजय जोशी ने नाबाद 70 और दीपक पुरोहित ने 33 रन बनाए।
दूसरे मुकाबले में दून ब्लास्टर्स ने दून सुपर टाइटंस को 31 रन से शिकस्त दी। ब्लास्टर्स ने नौ विकेट पर 132 रन बनाए। उत्कर्ष बिष्ट ने 34 और कप्तान शिवेश शर्मा ने 29 रन बनाए। जवाब में सुपर टाइटंस की टीम 101 रन पर सिमट गई। उत्कर्ष बिष्ट और शिवेश शर्मा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल और पूर्व महामंत्री सुरेंद्र डसीला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#DehradunNews #CricketTournament #PressClub #UttarakhandNews #SportsNews




