
देहरादून। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व भाईदूज पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बहनों के बीच पहुंचे। इस दौरान बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया, आरती उतारी और तिलक लगाकर उनके सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को मिठाई और उपहार भेंट कर भाईदूज की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माताजी का आशीर्वाद भी लिया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाईदूज भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। परिवार और रिश्तों से जुड़े संस्कार एवं मूल्य ही समाज को मजबूत बनाने का आधार हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रदेश की मातृशक्ति को मिल रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, कविता पंत, शारदा त्रिपाठी, बबीता सहोत्रा, बेला गुप्ता, लीला शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
#GaneshJoshi #BhaiDooj #DehradunNews #UttarakhandNews #WomenEmpowerment




