नेपाल में एक बार फिर विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। यह भूकंप शुक्रवार देर रात 11:32 पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। नेपाल में दो जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनमें रुकुम पश्चिम में 36 और 92 लोगों ने जाजरकोट में जान गंवाई। केंद्र काठमांडू से 331 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किमी जमीन के नीचे था। रिपोर्ट के मुताबिक इस विनाशकारी भूकंप में 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई इमारतें टूट गई हैं और मलबे में कई लोग दबे हैं। स्थानीय प्रशासन…
Author: Pahad ki Khabar
(कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी तृणमूल कांग्रेस की संसद महुआ मोइत्रा समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर फोन को हैक करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मोइत्रा ने यह भी कहा कि यह गतिविधि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, आप नेता राघव चड्ढा, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा जैसे राजनेताओं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्टाफ के खिलाफ की जा रही है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार पर लगाए जा रहे आरोप बिल्कुल बेबुनियाद और गलत हैं, इन नेताओं…
घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों में घिरीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा गुरुवार को इस मामले में संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई हैं।महुआ मोइत्रा डेढ़ घंटे तक कमेटी के सामने अपनी बात रखी। महुआ मोइत्रा, दानिश अली और अन्य विपक्षी सांसद भड़कते हुए एथिक्स कमेटी के दफ्तर से बाहर निकले। जेडीयू के सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि, उन्होंने महुआ मोइत्रा से निजी सवाल पूछे। उन्हें निजी सवाल पूछने का अधिकार नहीं है, इसलिए हम बाहर चले गए। कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, पूरे सवालों से ऐसा लगता है कि संसदीय…
मौजूदा समय में देहरादून से राजधानी दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो उत्तराखंड को जल्द एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल सकती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अहमदाबाद से राजधानी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने रेल मंत्री से उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कई ट्रेनों के संचालन को लेकर आग्रह किया। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लखनऊ से देहरादून के बीच…
साल 2024 में उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन करने के लिए मेजबानी मिल गई है। ओलंपिक एसोसिएशन ने इस पर हरी झंडी दे दी है तो वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी करेगा। वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है। वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा…
जदीक आ रही है. हर कोई यह त्योहार अपनों के साथ अपने घर पर मनाना चाहता है. इसी लिए अब बड़ी संख्या में दूसरी जगह नौकरी या बिजनेस करने वाले लोग अपने घरों को लौट रहे हैं. सफर के लिए ट्रेन भारतीयों की पसंदीदा सवारी है. यही वजह है कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों में खूब भीड़ है. घर जा हर व्यक्ति त्योहार पर अपने साथ कुछ न कुछ जरूर ले जाता है. दिवाली पर खूब पटाखे छोड़े जाते हैं. इसलिए इनकी भी खरीदारी खूब हो रही है. एक बड़ा सवाल यह है कि क्या यात्री ट्रेन में पटाखों और…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर चाहने वालों को शतक का गिफ्ट दिया है. पिछली कुछ पारियों में शतक के करीब पहुंच कर चूकने वाले इस धुरंधर ने इस बार शतक ठोककर ही दम लिया. विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर सेंचुरी जमाते हुए ना सिर्फ दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई बल्कि महान सचिन तेंदुलकर के वनडे में बनाए 49 शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगने के बाद…
उत्तराखंड के हरिद्वार में हर साल की तरह इस साल भी गंगा की सफाई करने के लिए दशहरे से छोटी दीपावली तक गंग नहर को बंद किया गया है. उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा गंगा जी की आरती के समय 2 फुट जल की सप्लाई की जा रही है, मगर गंगा बंदी होने के कारण देश के कई राज्यों से आने वाले यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पर्याप्त मात्रा में जल ना होने के कारण हरिद्वार आकर गंगा में स्नान करने वाले और अन्य दूसरे धार्मिक अनुष्ठान करने आने वाले श्रद्धालुओं को मायूसी ही…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग करने के पश्चात नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई और अबू धाबी के साथ चेन्नई, बैंगलौर तथा अहमदाबाद में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई है। जिसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्री, ऊर्जा, लॉजिस्टिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं हॉस्पिटैलिटी आदि के क्षेत्र में निवेशकों से काफी करार हुए हैं। निवेशक उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति काफी आकर्षित है। अभी अहमदाबाद में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ आयोजित बैठक के बाद लगभग…
जिला मंत्री प्रकाश चौहान ने बताया कि प्रदर्शन में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा नौ ब्लॉकों के सभी निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। कहा कि पहले चरण में 27 सितंबर को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर स्कूलों में पठन पाठन किया था। दूसरे चरण में आठ अक्तूबर को देहरादून में विशाल जागरण रैली निकाली थी। जिला मंत्री ने बताया कि अब 16 नवंबर को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी सरकार मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
