यह ज्वाइनिंग रालोद के प्रोफेशनल मंच उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर युद्धवीर सिंह की मौजदूगी में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर युवा छात्र नेता श्री राजा आर्यन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता श्री अनुपम खत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि “उत्तराखंड में प्रोफेशनल मंच के साथ लगातार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कर्मठ लोग राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम रहे हैं। इनमें वकील, डॉक्टर, समाजसेवी, इंजीनियर और राजनीति से जुड़े लोग सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में गठित प्रोफेशनल मंच…
Author: Pahad ki Khabar
” राहत-बचाव कार्यों में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर” – मुख्यमंत्री ने दिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश देहरादून समेत राज्यभर में SDRF और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया – सीएम धामी प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने सीएम धामी से की बातचीत, हरसंभव मदद का आश्वासन लापता लोगों की खोज और फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश – सीएम राहत शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने नुकसान का लिया जायज़ा, कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की स्थिति पर रखी नजर SDRF व बिजली विभाग…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव – 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी प्रदेशवासियों से स्वच्छता की मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा स्वच्छता से संबंधित नियमित कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने…
आज दिनांक 17 सितम्बर, 2025 को यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय सहित विभिन्न परियोजनाओं, विद्युत गृहों तथा कार्यालयों में देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में भी हर वर्ष की भांति इस अवसर पर पारंपरिक पारंपरिक विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं विभिन्न यंत्रों और औजारों की पूजा की गई। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को न केवल ब्रह्मा जी का पुत्र माना गया है, बल्कि उन्हें ब्रह्मांड का शिल्पी भी कहा जाता है। वे अभियंताओं, शिल्पियों तथा कारीगरों…
उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र में पिछले कल रात्रि हुई अतिवृष्टि और भीषण बादल फटने की आपदा ने मानवता को गहरे आघात से झकझोरा है। विशेषकर देहरादून के मालदेवता, सहस्त्रधारा, प्रेमनगर, डोईवाला, टपकेश्वर मंदिर, सहसपुर और ग्राम परवल में भारी जन-धन की क्षति हुई है। ग्राम परवल में आई अचानक बाढ़ की चपेट में कई लोग घायल हुए और दुख की बात यह है कि अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अनेक लोग अभी भी लापता हैं और खोजबीन का कार्य जारी है। इस आपदा की दुखद सूचना मिलते ही मैं तत्काल प्रेमनगर हॉस्पिटल…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी पचहत्तर वर्ष के हो गये हैं। यह अवसर केवल उनके जीवन की एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय राजनीति के एक अहम अध्याय का प्रतीक भी है। मोदी का जीवन असाधारण संघर्ष, धैर्य और राजनीति में उत्थान का उदाहरण माना जाता है। बचपन में एक छोटे नगर के स्टेशन पर चाय बेचने वाले लड़के से देश के सर्वाेच्च पद तक पहुँचने की उनकी यात्रा ने करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है। नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर नगर में हुआ। उनका परिवार आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न नहीं…
आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 50वां जन्मदिन है। आमतौर पर नेता अपना जन्मदिन भव्य समारोहों के साथ मनाते हैं, लेकिन धामी ने इस बार एक अलग ही रास्ता चुना है। एक तरफ राज्य में देर रात से ही बादल फटने की घटनाओं ने कहर बरपाया हुआ है, तो दूसरी तरफ सीएम ने अपने जन्मदिन को सादगी और सेवा के साथ मनाने का फैसला किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने जन्मदिन पर किसी भी तरह के उत्सव या औपचारिक कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया है। उन्होंने कहा…
देहरादून, 15 सितम्बर। द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड स्टेट सेंटर देहरादून द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती पर 58वां इंजीनियर्स डे समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष का विषय “अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकीय उत्कृष्टता : भारत के तकनीकी दशक को गति देना” रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार सिंह ने विशिष्ट अतिथि इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर नरेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग इंजीनियर सुभाष पांडे, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर राजेश चंद्र शर्मा, उत्तराखंड रियल इस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ…
प्रदेश पदाधिकारी घोषणाCA राजेश्वर पैन्यूली सह -संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता (पैनिलिस्ट ) बीजेपी,उत्तराखण्ड देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभाग में 42 लोगों को दायित्व दिए गए हैं. जिसमें दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है. जबकि, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गई है. वहीं, पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है. रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और अन्य मोर्चा में…
मन के द्वंद्व की रणभूमि पर, . द्वंद हमें भरमाता है ll खुद ही खुद से लड़ता है जब .जीत नहीं मन पता है ll युद्ध मन का होता विचित्र शत्रु पहचान न पाता हैll मन ही हमको उलझाता है, मन ही हमको डराता है ll बाहरी युद्ध तो जीत जाते, अंतर्मन युद्ध हराता है ll मन माया में जब भी फसता, विलुप्त विवेक हो जाता है ll जब करते प्यार छलावे से तो मन शत्रु बन जाता है ll मायावी मन छलिया विवेक, अधर्म की राह दिखाता है ll सत पथ से कर विमुख हमें, माया पथ पर भटकाता…
