मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण { एमडीडीए } एटीआई नैनीताल द्वारा आवास विभाग उत्तराखंड के नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं का राष्ट्रीय अध्ययन भ्रमण, 5 प्रमुख शहरों में आधुनिक शहरी विकास मॉडल का अध्ययन एटीआई नैनीताल द्वारा आवास अनुभाग में नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विभागीय कार्यों में गुणवत्ता, नवाचार और आधुनिक तकनीकों के समावेश के उद्देश्य से कनिष्ठ अभियंताओं के लिए 14 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक एक व्यापक राष्ट्रीय अध्ययन भ्रमण (स्टडी टूर) का आयोजन किया गया है। यह अध्ययन भ्रमण देश के प्रमुख शहरी केंद्रों देहरादून, शिमला, चंडीगढ़, नोएडा एवं दिल्ली में आयोजित…
Author: Pahad ki Khabar
*पीआरएसआई अधिवेशन में एमडीडीए के स्टाल ने खींचा देशभर के प्रतिनिधियों का ध्यान* देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का स्टाल देशभर से आए जनसंपर्क और संचार विशेषज्ञों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। देहरादून में अपना घर बनाने का सपना हर व्यक्ति देखता है और इसी सपने को साकार करने की दिशा में एमडीडीए योजनाबद्ध और दूरदर्शी तरीके से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के कुशल नेतृत्व में प्राधिकरण न केवल देहरादून को स्वच्छ, सुंदर…
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर टेलीमेडिसिन और एयर एम्बुलेंस से बदली उत्तराखंड की स्वास्थ्य तस्वीर – डॉ. आर. राजेश कुमार देहरादून। उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और गति देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और नवाचारों के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत…
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्टता हेतु राष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिजिटल…
आज जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति, देहरादून के अंतर्गत समिति के सभी पत्रकार सदस्यों ने जनपद के लोकप्रिय, कर्मठ एवं संवेदनशील जिलाधिकारी सविन बंसल जी से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों के हितों से जुड़े 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर माँग-पत्र सौंपा। जिलाधिकारी महोदय ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और लगभग सभी माँगों पर सहमति जताते हुए संबंधित विभागों को तत्काल पत्र जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए, जो अपने आप में सराहनीय है। इस अवसर पर समिति के सदस्य घनश्याम चन्द्र जोशी (धरा-पुकारती), तिलक राज (लोक-तिलक), श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट (वसुंधरा-टाइम्स), रजनीश ध्यानी (जनपक्ष-एक्सप्रेस) एवं सत्येन्द्र बर्त्वाल (न्यूज़ 18) उपस्थित…
देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे। सम्मेलन का मुख्य थीम “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots” इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया…
बंशीधर तिवारी उत्तराखंड के ऐसे IAS अधिकारी हैं, जिन्हें उनकी साफ़ सोच, असरदार कामकाज और पारदर्शी व जन-केंद्रित शासन के लिए जाना जाता है। अपने लंबे करियर में उन्होंने जिला प्रशासन, विभागीय जिम्मेदारियों और राज्य स्तर की नीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली हमेशा तेज़, सरल, प्रभावी और विकास पर केंद्रित रही है। यह पुरस्कार उनके समर्पण और अच्छी प्रशासनिक क्षमता की सच्ची पहचान है। इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
आपदा एवं महामारी प्रबंधन की दिशा में राज्य के प्रयासों को नई मजबूती प्रदान करेगा हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (HEOC) की स्थापना को मंज़ूरी देने के बाद राज्य में स्वास्थ्य आपात प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निरंतर मार्गदर्शन में HEOC की स्थापना का कार्य देहरादून स्थित महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिसर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार की एक…
*मानव अधिकार संरक्षण दिवस पर 13 संस्थाओं को किया सम्मानित* *राज्य हमेशा मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है – एडीजी अभिनव कुमार मानव अधिकार संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में राजपुर रोड स्थित एक होटल में मानव अधिकार संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम एक विचार गोष्ठी “नए बीएस कानून और मानवाधिकारों का संरक्षण” विषय के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही 13 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट दैनिक लोक अदालत के पीठासीन सदस्य न्यायमूर्ति डॉ राजेश टंडन ने कहा…
आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नवनियुक्त 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नवचयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। यह नियुक्तियाँ प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।
