उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ पैदल मार्ग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक यात्री और घोड़ेवाले के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है, जिसमें यात्री द्वारा घोड़ेवाले के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की पुष्टि और घटना की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गौरतलब…
Author: Pahad ki Khabar
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। सेना से लेकर राजनीति तक उन्होंने अपने कार्यों से उत्तराखंड और देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके योगदान को सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏 CA राजेश्वर पैन्यूली सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट)…
अस्पताल में फंसे मरीजों को सुरक्षित निकाला; अस्पताल में भर्ती 14 मरीज को अन्य चिकित्सालय में किया शिफ्ट 57284a91-62af-47ab-a97e-3d2b8da99d1a f63a699b-93e5-40f7-ad32-20276a3d3362 देहरादून दिनांक 20 मई 2026 (सूवि), आज प्रातः लगभग 09:35 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी मार्ग स्थित निजी चिकित्सालय पैनिसिया अस्पताल में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, फायर सर्विस, एसडीआरएफ एवं अन्य संबंधित राहत एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं तथा संयुक्त राहत एवं बचाव दलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग लगने की घटना शॉर्ट…
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र श्री मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस…
f84471bf-4ab3-40ea-a25a-30bba694c5b4 39ec07f6-ff55-4a71-9d64-1193da694ce4 श्री केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। इस बीच 19 मई की रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया और लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए…
हीट वेव अलर्ट : नागरिकों की सुरक्षा हेतु प्रशासन सक्रिय, डीएम के निर्देश पर हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी, मौसम विभाग का अलर्ट: दून और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के आसार; तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं संभावित लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 1 से…
उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan, राज्यपाल Gurmit Singh एवं मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को वसंत विहार, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित वसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ प्रवास से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री श्री धामी सीधे स्वर्गीय श्री खंडूड़ी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी…
हरभजवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्क के संबंध में क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात की गई। क्षेत्रवासियों द्वारा पार्क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं सौन्दर्यीकरण के संबंध में आपत्तियाँ एवं सुझाव दिये गयें। नगर आयुक्त द्वारा स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ सौन्दर्यीकरण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जननायक मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द खण्डूड़ी को एसजीआरआर परिवार का शत शत नमन देहरादून। उत्तराखण्ड ने आज एक ऐसे महान सपूत को खो दिया, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन से सम्पूर्ण प्रदेश शोकाकुल है। उनका जाना उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के. प्रतापन ने…
