Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • हरभजवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्क के संबंध में क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी हरिद्वार ने किया निरीक्षण
  • पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी
  • ग्लैमर और महिला सशक्तिकरण का भव्य संगम बना “Miss & Mrs फॉरेवर इंटरनेशनल 2026”
  • ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा ने चलाया जागरूकता अभियान
  • जिन शर्तों के अधीन किया गया था लाइसेंस निर्गत; उनका हुआ उल्लंघन; जिला मजिस्ट्रेट ने किया शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री, नंदा राजजात और कुंभ की तैयारियों पर हुई चर्चा
  • एटीएस कॉलोनी में आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर जिला मजिस्ट्रेट का बड़ा एक्शन स्वतः संज्ञान लेकर गुंडा एक्ट में बुक कर किया जिला बदर
Wednesday, May 20
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Uncategorized

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMay 19, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

जननायक मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द खण्डूड़ी को एसजीआरआर परिवार का शत शत नमन


देहरादून। उत्तराखण्ड ने आज एक ऐसे महान सपूत को खो दिया, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन से सम्पूर्ण प्रदेश शोकाकुल है। उनका जाना उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के. प्रतापन ने कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी एक कर्मयोगी, दूरदर्शी एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले जननेता थे। उनका व्यक्तित्व सादगी, अनुशासन और सेवा भाव का अद्भुत संगम था।
मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी का दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज से विशेष आत्मीय जुड़ाव था। वे समय-समय पर स्वयं श्री दरबार साहिब पधारकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते थे तथा यह सुनिश्चित करते थे कि जनहित एवं सेवा से जुड़े कार्य निर्बाध रूप से संचालित हों। उनकी संवेदनशीलता, सहजता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर एजुकेशन मिशन परिवार ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी ने सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया। वे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते थे। उनका मार्गदर्शन और स्नेह संस्थान परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी वर्ष 2007 में पहली बार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री बने और मार्च 2007 से जून 2009 तक राज्य का नेतृत्व किया। इसके पश्चात वर्ष 2011 में उन्होंने पुनः मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। अपने कार्यकाल में उन्होंने पारदर्शिता, सुशासन और विकास को नई दिशा प्रदान की। वे एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी राजनेता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।
आज उनका जाना मानो उत्तराखण्ड की राजनीति और समाज जीवन के एक स्वर्णिम अध्याय का अवसान है। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का भाव सदैव नई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
एसजीआरआर ग्रुप ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के साथ समस्त एसजीआरआर परिवार ने उन्हें शत-शत नमन किया।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी

May 19, 2026
Read More

बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री, नंदा राजजात और कुंभ की तैयारियों पर हुई चर्चा

May 19, 2026
Read More

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने जताया गहरा शोक

May 19, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

May 19, 2026
Don't Miss
उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

May 19, 2026 उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित वसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व…

Read More

हरभजवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्क के संबंध में क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात

May 19, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

May 19, 2026

चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी हरिद्वार ने किया निरीक्षण

May 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

May 19, 2026

हरभजवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्क के संबंध में क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात

May 19, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

May 19, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.