Author: Pahad ki Khabar

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए सोमवार को ऋषिकेश, देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए। इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। *ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर* एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले ऋषिकेश क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लक्कड़घाट रोड स्थित साक्षी महाराज ब्लॉक-सी में निशांत मलिक द्वारा किए जा रहे…

Read More

1966 में श्री कोश्यारी ने उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ में ‘सरस्वती शिशु मंदिर’ की स्थापना की, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा के अवसरों को मजबूत किया गया वर्ष 2008 में श्री कोश्यारी राज्य सभा के लिए चुने गए और 2014 में वह नैनीताल-ऊधम सिंह नगर निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए चुने गए 25 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण से सम्मानित किया जाएगा। श्री भगत सिंह कोश्यारी, जिन्हें उत्तराखंड राज्य में ‘भगत दा’ के नाम से जाना जाता…

Read More

जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों, वृद्धजनों तथा बेसहारा महिलाओं और बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) एवं केदारपुरम स्थित राजकीय नारी निकेतन के लिए अलग-अलग निःशुल्क ईवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि दिव्यांग एवं वृद्धजनों का जीवन सरल बनाना तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर समस्त सुविधाएं…

Read More

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को रिकॉर्ड 96,116 तीर्थयात्रियों ने चारों धामों में दर्शन किए। अब तक कुल दर्शनार्थियों की संख्या 20,76,553 पहुंच चुकी है। सबसे अधिक 8,11,923 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। वहीं, श्री बदरीनाथ धाम में 5,56,437, श्री गंगोत्री धाम में 3,52,162 और श्री यमुनोत्री धाम में 3,56,031 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। एक दिन में श्री बदरीनाथ धाम में 32,219, श्री केदारनाथ धाम में 29,787, श्री गंगोत्री धाम में 17,897 और श्री यमुनोत्री धाम में 16,213 श्रद्धालु पहुंचे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रा को देखते हुए आपदा प्रबंधन…

Read More

उत्तराखंड में बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए मॉल ऑफ देहरादून में “एमओडी एआई समर एरीना” का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड के पहले एआई समर कैंप का उद्घाटन सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया। यह विशेष आयोजन 22 मई से 28 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और नई तकनीकों को समझने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन के दौरान बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज की पीढ़ी को भविष्य की तकनीकों से परिचित कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।…

Read More

देहरादून, 23 मई 2026: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: फुटबॉल प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5): यशवंत हाउस ने प्रथम और अहिल्या हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8): यशवंत हाउस ने प्रथम और मल्हार हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5): अहिल्या हाउस प्रथम और भीमा हाउस द्वितीय…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें। मुख्यमंत्री ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शीतलाखेत मॉडल को प्रदेश भर में लागू…

Read More

तकदीर के मारे व्यथित, असहायों ं की तस्वीर बदल रहा जिला प्रशासन; उपचार, शिक्षा, रोजगार से ऋण माफी तक सैकड़ों प्रकरणों का मानवीय निस्तारण सुनीता को आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा और उपचार में मिला सहारा मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में असहाय जरूरतमंदों को सबल बनाता जिला प्रशासन देहरादून, दिनांक 22 मई 2026, (सूवि), मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित परिवारों के कल्याण हेतु संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहकर…

Read More

ऽ इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन ऽ दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, विद्यार्थियों को मिलेंगी शैक्षणिक सहायता सेवाएं देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को एमओयू पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर तथा इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने जानकारी…

Read More

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर बढ़ते तापमान को देखते हुए विशेष तैयारियां, चिकित्सालयों में पोस्टर, पंपलेट एवं जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को किया जा रहा सतर्क प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव से हीट स्ट्रोक के बचाव एवं उपचार के लिए व्यापक तैयारियो के साथ प्रत्येक जिले के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी हैं। साथ ही प्रत्येक जिले की चिकित्सालय इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि प्रदेश की प्रत्येक चिकित्सा इकाई में विशेष “हीट स्ट्रोक रूम” स्थापित करने के निर्देश…

Read More