हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र पर समुचित एवं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं हर…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सरकारी जानकारी के अनुसार, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न की जाएगी। इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। राजकीय शोक के दौरान प्रदेश में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के सरकारी सांस्कृतिक एवं…
देहरादून। फैशन, ग्लैमर, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब “Miss & Mrs फॉरेवर इंटरनेशनल 2026” एवं “फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन-5” का भव्य आयोजन The Shahsanshai रिसोर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शानदार आयोजन ने फैशन जगत के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को एक नया मंच प्रदान किया। देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सोनम शाह और शेखर चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को भव्य और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका…
सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश ऋषिकेश : ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा द्वारा 18 मई सोमवार को होटल परिसर के बाहर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, पर्यटकों और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान होटल की टीम ने भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ठंडा पानी तथा ग्लूकोन-डी वितरित किया। साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। होटल प्रबंधन ने बताया कि…
लहराया शस्त्र;भविष्य में शस्त्र दुरुपयोग की है प्रबल संभावना; बिल्डर की बढी गुंडागर्दी; शस्त्र लाइसेंस, अपराधी जिला बदर देहरादून दिनांक 19 मई 2026, जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, देहरादून द्वारा लोक शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत बिल्डर पुनीत अग्रवाल निवासी एटीएस कॉलोनी, रायपुर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। साथ ही उनकी एनपीबी 32 बोर पिस्टल को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए हैं। विगत अक्टूबर 2025 में एटीएस कॉलोनी में पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद के दौरान बिल्डर द्वारा बच्चों पर लाइसेंसी शस्त्र का…
बस्तर, छत्तीसगढ़ में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय, आंतरिक सुरक्षा, आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही उत्तराखंड में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा एवं दिव्य और भव्य कुंभ मेले के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं, समन्वय एवं सहयोग के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व…
बिल्डर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 351(2), 352, 74,126(2), 324(4), 447 में पांच मुकदमें है दर्ज जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर जिला प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई देहरादून दिनांक 19 मई,2026 जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एटीएस कॉलोनी में आतंक और भय का वातावरण पैदा करने वाले बिल्डर पुनीत अग्रवाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के अंतर्गत पुनीत अग्रवाल को “गुण्डा” घोषित करते हुए 06 माह के लिए जनपद देहरादून की सीमा से…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। करीब 14 महीने पहले धूमधाम और करोड़ों रुपये के खर्च के साथ हुई शादी का अंत इतनी दर्दनाक घटना में होने से परिवार सदमे में है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की बहन और मामा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए यहां तक कहा कि…
देहरादून : बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजेश्वर पैन्यूली ने अपने शोक संदेश में कहा “भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से गढ़वाल, उत्तराखंड और देश ने सच्चाई तथा सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला एक महान नेता खो दिया है। उनकी ईमानदारी की मिसाल पूरे देश में दी जाती रही है और सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी तथा कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय रही।” राजेश्वर पैन्यूली ने कहा की खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति…
