मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) *आढ़त बाजार से तहसील चौक तक चौड़ीकरण परियोजना को मिली गति, एमडीडीए ने शुरू की रजिस्ट्री प्रक्रिया* *सड़क चौड़ीकरण से जुड़ी परिसम्पत्तियों की रजिस्ट्री हेतु मुख्य अभियंता एच.सी.एस. राणा और संयुक्त सचिव गौरव चटवाल अधिकृत* मुख्यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना को साकार करने पर जुटा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर के यातायात दबाव को कम करने और सड़क ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। आढ़त बाजार से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत प्रभावित परिसम्पत्तियों के सापेक्ष प्रतिकर वितरण एवं भूखंड आवंटन की प्रक्रिया तेजी से…
Author: Pahad ki Khabar
राष्ट्रीय स्तर के बड़े कलाकारों का हमारे क्षेत्र में आना केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, जिससे वे अपनी प्रतिभा और कलाकारी के दम पर देश-विदेश में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना सकें। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर देवभूमि उत्तराखंड अब न सिर्फ़ पर्यटन, बल्कि फिल्म और कला जगत के लिए भी एक आकर्षक केंद्र बनता जा रहा है।
देहरादून। 10वां देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 7 नवंबर 2025 से पीवीआर सेंट्रियो मॉल में शुरू होगा। उत्तराखंड का यह सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय सांस्कृतिक आयोजन 7 से 9 नवंबर तक दो स्थलों – पीवीआर सेंट्रियो मॉल और तुलास इंस्टीट्यूट – में आयोजित किया जाएगा। पिछले नौ सफल संस्करणों की तरह इस वर्ष भी अनेक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, अभिनेता, गायिका और कलाकार उत्तराखंड की जनता से सीधे संवाद करेंगे। महोत्सव के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष फिल्म स्क्रीनिंग्स के साथ दो विशेष आयोजन – उत्तराखंड टैलेंट हंट और आंगन बाजार प्रदर्शनी – भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। टैलेंट…
25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के प्रभावशाली लक्ष्य जनता के प्रति निरंतर उत्तरदाई बने रहना संसदीय प्रणाली की शक्ति भी और चुनौती भी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के अवसर पर आयोजित, उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों तथा सभी राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में, यहां के जनमानस की आकांक्षा के अनुरूप, बेहतर प्रशासन और संतुलित विकास की दृष्टि से,…
टिहरी स्मृति एवं विस्थापित एकता मंच द्वारा उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोकपर्व ईगास बग्वाल का भव्य आयोजन प्रेस क्लब, देहरादून में आयोजित किया गया। यह आयोजन उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और एकता की भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल जी द्वारा की गई, विशिष्ट अतिथि के तौर पर टिहरी प्रतिकृति के निर्माता श्री सुबोध बहुगुणा एवं श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून (पंजी) के अध्यक्ष श्री अभिनव थापर की रहे, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र कंडारी जी ने अतिथि स्वरूप कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज…
आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएँ! आपने अथक परिश्रम, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास से विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है।
यह फुट ओवर ब्रिज स्थानीय हिमालयी स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो व्यस्त राजपुर रोड पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करेगा। परिसर में विकसित घुड़सवारी क्षेत्र राष्ट्रपति अंगरक्षक बल (PBG) की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। जो भी आगन्तुक राष्ट्रपति निकेतन या राष्ट्रपति उद्यान परिसर में पधारेंगे, उनके लिए यह पुल और घुड़सवारी क्षेत्र सुविधा, सुरक्षा और आकर्षण का नया अनुभव प्रदान करेंगे।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी , विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमित कुमार सिन्हा ने किया शुभारंभ, डीडीए के फॉउंडेशन कोर्स प्रथम पग की एनुअल स्पोर्ट्स मीट देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी द्वारा संचालित फॉउंडेशन कोर्स “प्रथम पग” एनुअल स्पोर्ट्स मीट में जल हाउस ओवर ऑल चैंपियन बना, जबकि वायु हाउस रनर अप रहा। एनुअल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ करते हुए मुख्यअतिथि स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल हमें नेतृत्व करने, टीम वर्क करने के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए जरुरी है। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत जितनी मायने रखती है, उससे ज्यादा खेल में…
दिनांक 31 अक्तूबर 2025 को एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, देहरादून में वार्षिक खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिनव थापर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में अतिथि प्रशिक्षक शौर्य और भारत रहे। खेल दिवस में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं — 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, स्किपिंग रेस, हॉप रेस तथा वियर एंड रन रेस — में सक्रिय भागीदारी की। बच्चों में पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिताओं के उपरांत मुख्य अतिथि श्री अभिनव थापर ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास…
