देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात देहरादून/ऋषिकेश। शहर की नियोजित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बुधवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ अवैध बहुमंजिला भवनों को सील कर दिया। बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग की…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून, 13 मई 2026: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर संस्थान और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्रों ने हासिल किए शीर्ष स्थान इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में कठिन परिश्रम की बदौलत शीर्ष तीन स्थान पाने वाले छात्र इस प्रकार हैं: लक्ष्य व्यास: 93.4% अंकों के साथ प्रथम (स्कूल टॉपर) प्रिया गोदियाल: 85% अंकों के साथ द्वितीय स्थान अनन्या चौधरी: 83% अंकों के…
बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस – यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान हालात में…
यूपीईएस और एसजीआरआरयू ने एआई-संचालित स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता देहरादून, 13 मई 2026। UPES और Shri Guru Ram Rai University ने स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-उन्मुख शिक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता, संसाधनों और अधोसंरचना का उपयोग करते हुए एक मजबूत शैक्षणिक एवं अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है, जिससे छात्रों के सीखने के परिणाम, ट्रांसलेशनल रिसर्च और स्वास्थ्य सेवा नवाचार को नई दिशा मिल सके। एसजीआरआरयू के अंतर्गत संचालित Shri Mahant Indiresh Hospital…
: देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी के नेतृत्व में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान यूनियन ने सुझाव दिया कि यातायात के नियमों का पालन करने के लिए बच्चों/छात्रों को जागरूक करने की जरूरत है. .यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए जिला पुलिस 12वीं कक्षा के छात्रों की एक कार्यशाला आयोजित करेगी। .प्रतिनिधमंडल में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, प्रदेश संयुक्त मंत्री व कुमाऊं प्रभारी राजकिशोर तिवारी, गढ़वाल मंडल प्रभारी संजय किमोठी, जिलाध्यक्ष देहरादून…
ऽ फेशन शो मे संजना प्रथम, भावना व मुस्कान द्वितीय और आरोही तृतीय स्थान पर रहीं ऽ कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का…
……………… सबके लिये जीती हूँ मै l एक माँ थी जो मेरे लिये जीती थी l सबके पसंद का खाना बनाती हूँ मै l एक माँ थी जो मेरी पसंद का खाना बनाती थी l पूरे घर को सजाती हूँ मै l एक माँ थी जो मेरे ख्वाबों को सजाती थी l सबके इंतजार मे रहती हूँ मै l एक माँ थी जो मेरा इंतजार करती थी l सबके लिये जीती हूँ मै l एक माँ थी जो मुझ पर मरती थी l अनीता चमोली देहरादून ( उत्तराखंड )
राष्ट्रपति भवन में आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगांव, जनपद उत्तरकाशी में ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफ के पद पर कार्यरत सुश्री पूजा परमार राणा को हिमालयी अंचल के संवेदनशील एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से दी जा रही समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। सुश्री राणा ने कोविड-19 महामारी के दौरान यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्र में पहली वैक्सीनेटर के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया तथा शत-प्रतिशत…
“श्रीयुक्तेश्वरजी के पवित्र चरणों का स्पर्श करते समय मैं सदा ही रोमांचित हो उठता था।…उनकी ओर से एक सूक्ष्म विद्युत धारा प्रवाहित होती थी।…मैं जब भी अपने गुरु के चरणों पर माथा टेकता था, मेरा सम्पूर्ण शरीर जैसे एक मुक्तिप्रदायक तेज से भर जाता था।” प्रस्तुत पंक्तियाँ परमहंस योगानन्दजी ने अपने विशाल लेखन-कार्य की श्रृंखला में उनकी सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध पुस्तक “योगी कथामृत,” जो एक महान् गौरव ग्रंथ के रूप में पिछले 80 से भी अधिक वर्षों से कोटि-कोटि लोगों के जीवन को बदलने में अपनी भूमिका निभा रही है, में अपने श्रद्धेय गुरु स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी के विषय में…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण, माँ कामाख्या देवी की पावन भूमि असम में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के गुवाहाटी पहुंचने पर लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीयता व स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
