Author: Pahad ki Khabar

कुंआवाला-हरिद्वार रोड से लेकर ऋषिकेश तक चला अभियान, प्रवर्तन टीम और पुलिस बल के साथ सख्त कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने कुंआवाला हरिद्वार रोड और रायपुर रोड समेत कई स्थानों पर 20 बिघा से अधिक क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया, जबकि कई बहुमंजिला इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की कार्रवाई के तहत किद्दूवाला-तुन्नुवाला…

Read More

मिक्स मार्शल आर्ट में दिगम्बर ने इंडोनेशिया के अंगा को पराजित कर मेडल जीता दिगम्बर और अमिन्दर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र उत्तराखण्ड की प्रतिभा को देश दुनिया में दिला रहे पहचान देहरादून। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) ग्रुप के पूर्व छात्र दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। हाल ही में नोएडा में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) प्रतियोगिता में दिगम्बर सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के खिलाड़ी अंगा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को दिगम्बर सिंह…

Read More

देहरादून, 05 मई 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान ₹16,904 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जिसमें वर्ष-दर-वर्ष 1.6% की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ ₹5,225 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के ₹4,567 करोड़ के मुकाबले 14.4% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2026 में परिचालन लाभ ₹29,290 करोड़ हो गया जो वित्त वर्ष 2025 के मुक़ाबले वर्ष-दर-वर्ष 9.2% की वृद्धि दर्शाता है। परिचालन लाभ वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के ₹6,776 के विरुद्ध वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 10.7% की वर्ष-दर-वर्ष…

Read More

*प्रेस नोट* देहरादून-मसूरी मार्ग पर नए डबल लेन पुल का शिलान्यास, 12.17 करोड़ से होगा निर्माण देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर यातायात सुविधा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को शिव मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए स्थायी डबल लेन पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। लगभग 12 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा। इस अवसर पर मंत्री ने सेतु निर्माण को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने…

Read More

उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता व विपणन पर जोर; देहरादून दिनांक 04 मई 2026 (सूवि) जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज कालसी क्षेत्रान्तर्गत विकास महिला हरिपुर सीएलएफ कोल्ड प्रेस्ड ऑयल यूनिट, कोटी कालसी ग्रोथ सेंटर, अमृत सरोवर (धोईरा) एवं कालसी डेयरी फार्म का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वंय सहायता समूहों द्वारा उत्पादन किये जा रहे उत्पाद की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता के साथ ही  महिलाओं की आजीविका से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली।  उन्होंने निर्देश दिए कि समूहों द्वारा संचालित इकाइयों को…

Read More

ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ऋषिकेश के निर्देशों पर हरिद्वार रोड स्थित एक बहुमंजिला अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है और प्राधिकरण ने साफ संकेत दे दिया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। एमडीडीए द्वारा 4 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों…

Read More

दिनांक 03-05-2026 को “नारद जयंती” के अवसर पर “विश्व संवाद केंद्र, देहरादून” द्वारा आयोजित पत्रकारिता दिवस समारोह में आदरणीय श्री शिव प्रकाश जी (राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, भाजपा) को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में श्री शिव प्रकाश जी ने बताया कि किस प्रकार नारद देव जी ने एक सच्चे और सार्थक पत्रकार की भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने यह भी बताया कि आज के सोशल मीडिया युग में भी उनके सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने विचारों में यह भी उल्लेख किया कि देश को विदेशी प्रभावों से सुरक्षित रखने और सकारात्मक नैरेटिव स्थापित करने के लिए सोशल…

Read More

देहरादून- 04 मई 2026 : प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के प्रबंध निदेशक  के रूप में 30 अप्रैल 2026 से पद ग्रहण किया है। श्री श्रीवास्तव को गेल (इंडिया) लिमिटेड (‘गेल’) में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध एवं विविध अनुभव प्राप्त है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संचालन, रणनीति और व्यवसाय विकास सहित कई महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएँ निभाई हैं। अपने उत्कृष्ट करियर में श्री श्रीवास्तव, गैस प्रोसेसिंग इकाइयों और पाइपलाइन नेटवर्क के संचालन एवं रखरखाव के साथ-साथ विभिन्न रणनीतिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गहराई से जुड़े रहे हैं। कॉर्पोरेट स्तर पर उन्होंने योजना, रणनीति एवं एडवोकेसी,…

Read More

ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा समाजसेवा के संकल्प के तहत देहरादून के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल – CMI अस्पताल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शिव मंदिर, परीमहल, इंजीनियर एनक्लेव, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिव मंदिर के सामुदायिक भवन में समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर व मंदिर की मुख्य सेविका मीरा बाई ने सभी उपस्थित डॉक्टरों को रामजी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संयोजक व संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अभिनव थापर ने कहा कि संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर…

Read More

उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ग्रामीण युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के केवर्स गांव के युवा राहुल गुसाईं ने इस योजना के तहत ऋण प्राप्त कर डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की जो आज एक सफल उद्यम बन चुका है।

Read More