Author: Pahad ki Khabar

मुख्यमंत्री श्पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी के पति श्री पी.सी.जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More

भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (विंड) राजेश कुलहारी द्वारा आज यूजेवीएन लिमिटेड की गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के महाप्रबन्धक अजय पटेल, उपमहाप्रबंधक अजय सिंह, उपमहाप्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता राकेश सिंह नेगी तथा महावीर सिंह पंवार, सहायक अभियंता मनीषा कौंसवाल रतूड़ी, अवर अभियंता ललिता बुड़ाकोटी तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव राजेश कुलहारी लगभग 119 वर्ष पुरानी इस ऐतिहासिक लघु जलविद्युत परियोजना के कुशलतापूर्वक एवं पूर्ण दक्षता से संचालन से विशेष रूप से प्रभावित हुए। उन्हें बताया गया कि गलोगी विद्युत गृह द्वारा वित्तीय वर्ष…

Read More

देहरादून – 03 मई, 2026: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज अप्रैल 2026 के लिए अपनी सेल्स परफॉर्मेंस की घोषणा की। अप्रैल 2026 में कंपनी की कुल सेल्स 5.63 लाख यूनिट्स रही, जबकि अप्रैल 2025 में यह 4.80 लाख यूनिट्स थी, जो साल-दर-साल 17% की बढ़ोतरी दिखाती है। अप्रैल 2026 में, घरेलू सेल्स 4.84 लाख यूनिट्स रही, जबकि अप्रैल 2025 में यह 4.22 लाख यूनिट्स थी, जो 14.7% की बढ़ोतरी दिखाती है। अप्रैल 2026 में एक्सपोर्ट 0.796 लाख यूनिट्स था, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 0.579 लाख यूनिट्स था, जो 37.4% की बढ़ोतरी दिखाता है। परफॉर्मेंस…

Read More

राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज सचिवालय में अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें तय किया गया कि राज्य के नियोजित क्षेत्रों के बाहर स्थित परियोजनाओं के मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को उत्तराखण्ड भूसंपदा नियामक प्राधिकरण (रेरा) की निर्माणाधीन वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। इसके तहत मानचित्र स्वीकृति प्राधिकारियों को पोर्टल में शामिल किया जाएगा, जिससे स्वीकृति प्रक्रिया ऑनलाइन, पारदर्शी और समयबद्ध हो सके। बैठक में 1 अगस्त 2025 के शासनादेश के तहत भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में बढ़ोतरी के मुद्दे…

Read More

देहरादून,1 मई 2026। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आज शाम जर्मन के श्लागिंटवाईट बन्धुओं की निर्मित 170 साल पुराने चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। पहाड़ संस्था के प्रो. शेखर पाठक, की खास पहल से हिमालय के यह चित्र जर्मनी के म्यूनिख संग्रहालय से निकल कर आम लोगों के बीच अवलोकन के लिए पहुंचे हैं। इसमें इसे म्यूनिख संग्रहालय सहित श्लांगिटवाइट के पांरिवारिक सदस्यों के साथ-साथ प्रो. हरमन क्रुत्जमैन , मैडम स्टेफनी क्लेइट, स्टीफन रिट्टर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आम जन के लिए प्रदर्शित हिमालय के चित्रों की प्रदर्शनी की इस श्रंखला की शुरूआत दिल्ली के इंडिया…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में विश्व बैंक की भागीदारी वाली जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु विश्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय दल, बैंक के वैश्विक निदेशक (जल) श्री सरोज झा के नेतृत्व में, यूजेवीएन लिमिटेड की इछाड़ी बांध परियोजना के निरीक्षण पर पहुंचा। इस दौरान दल ने विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (Dam Rehabilitation and Improvement Project-DRIP) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सुमिला गुल्यानी (प्रैक्टिस मैनेजर – साउथ एशिया), सुश्री कार्मेन रोजा यी-बतिस्ता (लीड वाटर स्पेशलिस्ट), डेविड मैल्कम लॉर्ड (लीड वाटर स्पेशलिस्ट), मैथ्यूज मुल्लाकल (सीनियर…

Read More

अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। डोल आश्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास की साधना एवं…

Read More

विष से अमृत तक: जब लोभ, ईर्ष्या और क्रोध बन गए शक्ति “मैंने अपना लोभ, ईर्ष्या एवं क्रोध खाया”—यह पंक्ति केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि आत्म-रूपांतरण का एक महाकाव्य है। सामान्यतः हम भोजन से शरीर को पोषण देते हैं, लेकिन जब कोई साधक अपने नकारात्मक विकारों को ‘खाने’ की बात करता है, तो इसका अर्थ उनका दमन नहीं, बल्कि उनका विवेक की अग्नि में ‘पाचन’ और रूपांतरण है। यह स्वयं से स्वयं की जंग है, जहाँ हारने वाला भी अंततः विजेता बनता है। लोभ का अंत: बुद्ध का ‘मध्यम मार्ग’ और संतोष लोभ एक अंतहीन गड्ढा है। गौतम बुद्ध…

Read More

उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी को गुरुवार को कान्हा शांति वनम में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में हार्टफुलनेस के मार्गदर्शक और श्री राम चंद्र मिशन के अध्यक्ष आदरणीय दाजी द्वारा सम्मानित किया गया। देहरादून, 30 अप्रैल 2026: गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर, पूज्य बाबूजी महाराज की 127वीं जयंती और तुकडोजी महाराज की 117वीं जयंती के साथ संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कान्हा शांति वनम स्थित हार्टफुलनेस मुख्यालय के विश्व के सबसे बड़े ध्यान कक्ष में आयोजित हुआ। भारत सरकार का…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवनशैली और दृढ़ निश्चय का परिणाम है। पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सतत प्रयासों के बल पर आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेंगे तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे। जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों। असफलता अंत नहीं, बल्कि नए संकल्प और अधिक परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का अवसर होती है। विश्वास रखें, आपका प्रयास अवश्य सफलता में परिवर्तित होगा।

Read More