* विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद ऽ विशाल मिश्रा के गीतों पर झूमे युवा, आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि ऽ ‘जेनिथ 2026’ में रोमांटिक गीतों और लव सॉन्ग्स ने युवाओं को बनाया दिवाना ऽ हाईवोल्टेज साउंड और दूधिया रोशनी के बीच युवाओं ने उठाया जमकर लुत्फ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को आयोजित ‘जेनिथ 2026’ का अंतिम दिन पूरी तरह संगीत और रोमांटिक गीतों की प्रस्तुतियों के नाम रहा, जहां प्रसिद्ध बालीवुड गायक मिशाल मिश्रा कॉन्सर्ट ने माहौल को यादगार बना दिया. विशाल मिश्रा ने कार्यक्रम शुरू होने…
Author: Pahad ki Khabar
जिला प्रशासन का ऑपरेशन सफाई; प्रथम चरण में 17 अवैध होमस्टे का पंजीकरण निरस्त; आगे और भी कार्रवाई गतिमान होमस्टे में रात भर नियम विस्द्ध बार संचालन व लाउड डीेजे; अय्याशी के अड्डे बन रहे होमस्टे आमजन की जान का खतरा कतई बर्दाश्त नही; कानून से ऊपर कोई नहीं, कर्रवाई होगी कड़ीः डीएम महज 07 दिनों में मजिस्टेªट की 05 टीमें बनाकर जिला प्रशासन ने निकाल बाहर किया अव्यवस्था का छिपा कारक पंजीकरण होमस्टे के चल रहे होटल; बिना अग्निशमन उपकरण व फूड लाईसेंस के संचालन पर कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया पालन किए बिना ठहरा रहे पर्यटक, उपद्रवी; लीज पर चल…
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में दिनांक आगामी 5 मई को आईटीआई, श्रीनगर (गढ़वाल) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, लैंसडाउन श्री उत्तम कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में हरिद्वार परिक्षेत्र की ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियां, जैसे जेके टायर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज मोटर्स, रॉकमैन, शिवम ऑटोटेक तथा मुंजाल शोवा सहित लगभग 10 से 12 औद्योगिक इकाईयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से लगभग 700 से 800 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी,…
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी सोसाइटी में हड़कंप मचा दिया। आग की लपटें इतनी ऊंची है कि आसमान में काले धुएं का गहरा गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार, सुबह के समय जब लोग अपने रोज के कार्यों में व्यस्त थे, तभी सोसाइटी के एक फ्लैट से धुआं और आग की लपटें…
देहरादून में आज गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा ने प्रदेश में एक नया संदेश दिया। इस विशाल आयोजन में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां शामिल हुईं, जिसने स्पष्ट कर दिया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह सजग और मुखर हो चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मशाल यात्रा केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जनाक्रोश है जो महिलाओं के अधिकारों में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि प्रदेश में सभी लोग प्रेमपूर्वक रहते हैं। यहां सभी में सद्भाव है। उन्होंने कहा राज्य सरकार – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा सबको शिक्षा का अधिकार मिले, इसके अंतर्गत मदरसा बोर्ड पर कार्य किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि शिक्षा के मामले में समाज को न बांटा जाए। सरकार किसी को भी शिक्षा के नाम पर बांटना नहीं चाहती। आपसी सद्भाव को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सभी को…
देहरादून प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक विशाल मिश्रा के आगमन से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आस्था, संगीत और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा से भर दिया और वातावरण में विशेष शांति व सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। मंच पर पहुंचते ही विशाल मिश्रा ने अपनी सुरमयी आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक के बाद एक प्रस्तुत गीतों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम के…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेहुवाला क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। *सैक्टर वाइज टीमों से निगरानी तेज* एमडीडीए ने अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सैक्टर वाइज टीमों का गठन किया है। ये टीमें नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर रही हैं। प्राधिकरण का मानना है कि…
सरदार कुलतार सिंह संधवान, स्पीकर, पंजाब विधानसभा ने उत्तराखंड के डिटेक्टिव देव सम्मानित किया देहरादून: 28 अप्रैल 2026- देश की जांच जगत में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। “भारत विभूषण सम्मान – 2026” के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के देवव्रत पुरी गोस्वामी (डिटेक्टिव देव) को उनके असाधारण जांच कार्यों के लिए पंजाब विधानसभा के विधान भवन, चंडीगढ़ में “जांच के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह पंजाब विधानसभा के विधान भवन, चंडीगढ़ में आयोजित हुआ, जहां पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवान ने स्वयं उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के…
गर्मी के पीक समय दोपहर में घर में रहना ही सुरक्षित, जरूरी हो तभी निकलें बाहर- डा. एस. के. झा प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है, जिससे विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसे मामलों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है। राजधानी देहरादून में बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र डॉक्टरों ने…
