देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। #SatpalMaharaj #JitanRamManjhi #Uttarakhand #Dehradun #Tourism #UttarakhandNews
Author: Pahad ki Khabar
जनपद स्तरीय सांख्यिकीय ई-पत्रिका सॉफ्टवेयर/वेबसाइट का शुभारंभ अर्थ एवं संख्या निदेशालय, आईटी पार्क, देहरादून में आज जनपद स्तरीय सांख्यिकीय ई-पत्रिका सॉफ्टवेयर/वेबसाइट का शुभारंभ निदेशक, अर्थ एवं संख्या सुशील कुमार एवं वरिष्ठ निदेशक, एनआईसी हिमांशु कुमार द्वारा किया गया। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अब जनपद स्तर पर प्रकाशित की जाने वाली सांख्यिकीय पत्रिका को अधिक सुगमता, गति एवं तकनीकी दक्षता के साथ तैयार कर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे विभिन्न विभागों एवं जनपदों से प्राप्त सांख्यिकीय सूचनाओं के संकलन एवं प्रकाशन की प्रक्रिया को भी अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा। *विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े होंगे ऑनलाइन उपलब्ध*…
देहरादून। टिहरी गढ़वाल की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल कोरोनेशन एवं सामुदायिक अस्पताल रायपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ कुशलक्षेम पूछी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिवस को जरूरतमंदों की सेवा से जोड़ना ‘सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव’ की भावना को सार्थक करता है और समाज में करुणा, सहयोग एवं परोपकार का संदेश देता है। इस अवसर पर जिला अस्पताल…
इस रक्षा बंधन हर तरह के यात्रा-प्रेमी भाई-बहनों के लिए 5 ख़ास गेटअवे, इस रक्षा बंधन, .पारंपरिक उपहारों से इतर अपने भाई-बहन को एक ख़ास ट्रिप का तोहफ़ा दें देहरादून- 22 अगस्त 2026: रक्षाबंधन हमेशा से एक खास त्योहार रहा है जो हमारी परंपराओं से जुड़ा है। हर साल बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, मिठाई खिलाती हैं और एक-दूसरे की रक्षा का वादा करती हैं। लेकिन आज की भागदौड़ और व्यस्त ज़िंदगी में, भाई-बहनों का साथ में समय बिताना कम हो गया है। अब ज़्यादातर बातें जल्दी में की गई वीडियो कॉल, छोटे-मोटे मैसेज या कूरियर…
मातृशक्ति का स्नेह और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री | 5 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं, 3 लाख से अधिक बनीं लखपति दीदी देहरादून, 23 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं क्रीड़ा भारती उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर द्वारा आयोजित भव्य रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री और पुंडीर को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित मातृशक्ति से संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड…
हरिद्वार में संत समागम में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता *हरिद्वार/नई दिल्ली/भोपाल, 23 अगस्त 2026,* हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का आह्वान किया। उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर उपस्थित रहे और केंद्रीय मंत्री…
देहरादून । नगर निगम देहरादून में शनिवार को मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत पांच अस्थायी पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया । नवनियुक्त पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति मिलने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी हितों एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई। इस अवसर पर नगर निगम के उप…
हरिद्वार, 22 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तसरोवर रोड स्थित श्री ब्रह्म निवास आश्रम में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि संत समाज ने हमेशा धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और पुनर्निर्माण पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। मंदिर माला मिशन के तहत मंदिरों का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं से श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा आसान होगी। उन्होंने…
मुख्यमंत्री ने “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास मॉडल, समान नागरिक संहिता, सुशासन, रोजगार, निवेश, पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, नवाचार और बुनियादी ढांचे सहित राज्य की विकास यात्रा पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा…
उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड के सैणी गांव निवासी नत्थी सिंह भंडारी ने उद्योग विभाग से मिली ₹50 लाख की आर्थिक सहायता का सदुपयोग कर आज एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर नत्थी सिंह ने न केवल अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी मिसाल पेश की है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सहायता से स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की संभावनाओं को दर्शाती है। #Uttarkashi #Uttarakhand #Entrepreneurship #StartupUttarakhand #SelfEmployment #VocalForLocal #UttarakhandNews
