Author: Pahad ki Khabar

आज रामनगर में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अक्षत गोपाल को 98.20% अंक प्राप्त करने पर उनके आवास पर जाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके परिजनों एवं शिक्षकों को भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। अक्षत की मेहनत, लगन और अनुशासन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास है कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

Read More

देहरादून में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री Vijay Bahuguna जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Subodh Uniyal जी, श्री Khajan Dass जी, श्री Saurabh Bahuguna जी, माननीय विधायक श्री Durgeshwar Lal जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Read More

इकोल ग्लोबल अंतरराष्ट्रीय बालिका विद्यालय, देहरादून ने 24 मार्च 2026 को बड़े उत्साह और भव्यता के साथ पाँचवीं दून कप फुटबाल खेल-प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाली इस अंतर-विद्यालयी खेल-प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से भर गया। उद्घाटन समारोह का आरंभ प्रेरणादायक ढंग से हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागी दलों, गणमान्य अतिथियों, प्रशिक्षकों और आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया गया। अपने पाँचवें वर्ष में पहुँची यह खेल-प्रतियोगिता, खेल के माध्यम से सर्वांगीण शिक्षा को बढ़ावा देने, छात्राओं में अनुशासन,…

Read More

देहरादून दिनांक 24 अप्रैल 2026(सूवि) जनमानस की सुविधा एवं सुगम गैस आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत अरविंद गैस एजेंसी, रेसकोर्स से लगभग 13,890 उपभोक्ताओं के एलपीजी गैस कनेक्शन को जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड में स्थानांतरित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला के लगभग 22,000 गैस कनेक्शन अरविंद गैस एजेंसी पर शिफ्ट किए गए थे। इससे अरविंद गैस एजेंसी पर अत्यधिक भार पड़ने के कारण उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में विलंब की…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा हेली सेवा के माध्यम से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए केदारनाथ स्थित हेलीपैड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेली सेवाओं के संचालन, यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। हेलीपैड पर जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शासकीय आवास में हिमालयी राज्यों के मध्य आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने और साझा चुनौतियों के समाधान हेतु हिमालयी राज्यों से समन्वय एवं नीति निर्धारण परिषद की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर समेकित रणनीति तैयार करने तथा क्षेत्रीय विकास को गति देने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक, पर्यावरणीय एवं सामाजिक परिस्थितियाँ समान होने के कारण आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण संभव है। जिन हिमालयी राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य हुए हैं,…

Read More

देहरादून, 24 अप्रैल। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज, देहरादून में आज 7वीं राष्ट्रीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिनों तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए 300 से अधिक युवा प्रतिनिधियों (युवा सांसदों) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री अशोक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने बताया कि इस वर्ष कॉन्फ्रेंस में लोकसभा, संयुक्त राष्ट्र महासभा, अखिल भारतीय राजनीतिक दल और अंतरराष्ट्रीय व भारतीय मीडिया जैसे विभिन्न मंचों का गठन किया गया है। कॉन्फ्रेंस के…

Read More

घबराए नहीं, अफवाहों से बचें, यह सिर्फ एक अभ्यास है- जिला प्रशासन की जनता से अपील 530a7aaf-8583-4ff2-82d9-fde0f589a965 राजधानी देहरादून में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों को परखने के लिए आज शुक्रवार रात्रि 10 बजे एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर के चार संवेदनशील क्षेत्रों में 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी संभावित हवाई हमले या आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता एवं समन्वय क्षमता का आकलन करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईएसबीटी, घंटाघर, आराघर तथा रायपुर स्थित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला (डीईएएल/डीआरडीओ) क्षेत्र में सायरन…

Read More

प्रबंध निदेशक ने दिए ढकरानी जलविद्युत परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने आज ढकरानी जलविद्युत परियोजना के विद्युतगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना में चल रहे आधुनिकीकरण, नवीनीकरण एवं उच्चीकरण (RMU) कार्यों का विस्तृत अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मशीन संख्या-3 सहित सभी लंबित कार्य हर हाल में 20 मई 2026 तक पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी…

Read More

उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का आह्वान किया उपराष्ट्रपति ने बुनियादी ढांचे और सेवाओं को मजबूत करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की प्रशंसा की पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौती को अवसर में बदलें, युवा चिकित्सक- राज्यपाल चिकित्सा क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वाेच्च माध्यम है, जिसे निष्ठा, संवेदनशीलता और करुणा के साथ निभाया जाना चाहिए- मुख्यमंत्री भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।…

Read More